पन्ना विकास मंच का हुआ गठन

पन्ना पन्ना विकास मंच का हुआ गठन

Ankita Rai
Update: 2022-05-18 11:15 GMT
पन्ना विकास मंच का हुआ गठन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पवित्र नगरी पन्ना विकसित हो उसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए इस उद्देश्य को लेकर शहर के बुद्धिजीवियों द्वारा पन्ना डेवलपमेंट फोरम पन्ना विकास मंच का आज गठन किया गया। दिनांक 17 मई को पन्ना विकास मंच की स्थापना तथा प्रथम बैठक करके सर्वसम्मति से एडवोकेट विनोद तिवारी को इस मंच का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं हमेशा समाज सेवा में सक्रिय रहने वाले सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद जडिया को सचिव मनोनीत किया गया है। इस मंच में सुरेंद्र सिंह परमार व साजिद खान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही लखविंदर सिंह, आनंदी यादव, छिद्दी यादव रानीगंज को सदस्य मनोनीत किया गया है। आयोजित प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए पन्ना विकास मंच के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट विनोद तिवारी ने कहा कि डेवलपमेंट फोरम पन्ना के लिए विगत कई वर्षों से जनता के बीच विकास व उनके उचित स्थान पर जागरूकता लाकर कार्य करना है। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश स्तर में विकास के आयाम हैं जिन्हें प्रशासन व नेतृत्व के माध्यम से किया जाना चाहिए पानी की समुचित व्यवस्था, बेरोजगारी की समस्या, कृषि का विकास, लघु व कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन करना, नारी शिक्षा व लिंग अनुपात की समस्या के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद जडिया ने भी अपना उद्बोधन देते हुए उठाए गए मुद्दे पर अपनी सहमति प्रदान की। नवनियुक्त उपाध्यक्ष युवा साजिद खान ने आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News