- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- तीन सौ वर्ष पुराना बावडी की सफाई,...
Panna News: तीन सौ वर्ष पुराना बावडी की सफाई, जल गंगा संवर्धन अभियान का सफल आयोजन

- तीन सौ वर्ष पुराना बावडी की सफाई
- जल गंगा संवर्धन अभियान का सफल आयोजन
Panna News: नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज शहर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित दीन दयाल रसोई के पास की लगभग 300 वर्ष पुरानी बावडी की साफ.-सफाई की गई। प्रात: ०7 बजे आयोजित इस श्रमदान कार्यक्रम में कलेक्टर सुरेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढपाले सहित नगर पालिका के सफाई मित्र, अन्य कर्मचारी, जन अभियान परिषद के स्वयंसेवक, साहस संस्था की टीम, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक व पत्रकार शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर बावडी से ठोस मलबा निकाला और आसपास उगी झाडियों को साफ किया। सफाई मित्रों ने तसलों में मलबा भरकर एक-दूसरे को पास किया जिससे ट्रैक्टर तक मलबा आसानी से पहुंचाया जा सका। इस दौरान आसपास के लोगों को बावडी में कचरा न डालने की समझाइश भी दी गई।
कलेक्टर सुरेश कुमार ने शहर में स्थित अन्य जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया और इन बावडियों को धरोहर बताया। जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने श्रमदान के माध्यम से एकजुट होकर कार्य करने को अच्छे परिणाम देने वाला बताया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढपाले ने बताया कि शहर की अन्य जल संरचनाओं को भी चिन्हित कर उनकी साफ.-सफाई और जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। जिससे जल गंगा संवर्धन अभियान सफल हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने इस अभियान में जनप्रतिनिधियों के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Created On :   11 May 2025 1:00 PM IST