भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-27 05:57 GMT

डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा नि.प्र.। वर्तमान में जैसे-जैसे गर्मी बढ रही है वैसे-वैसे मोहन्द्रा अंचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। हालात यह हो गए हैं कि कई हैण्डपम्पोंं में पानी की जगह अब केवल गर्म हवा निकल रही है। परिणामस्वरूप लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जो जल समस्या समाधान की बातें कहीं गईं थीं वह अब हवा-हवाई साबित हो रहीं हैं। वहीं चुनाव के समय लोगों से जल समस्या को समाप्त करने वाले जनप्रतिनिधि भी अब नहीं दिखाई दे रहे हैं। वहीं लोग रूपए देकर भी पानी खरीदने को मजबूर हैं।

Tags:    

Similar News