पन्ना: जनआर्शीवाद यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन: विष्णुदत्त शर्मा

Sanjana Namdev
Update: 2023-09-18 11:19 GMT

भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व पूरे प्रदेश में जनआर्शीवाद यात्रा निकाली जा रही है। जिसके तहत यह यात्रा पन्ना जिले में पवई विधानसभा से प्रवेश कर रह रही है। इसी तारतम्य में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है मैं उनके जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर जब विकास की बात आती है तो हमें ध्यान में आता है कि केवल और केवल भाजपा सरकार ने ही विकास किया है कांग्रेस के जमाने में यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ था कि यहां रोजगार के संसाधन नहीं थे, सिंचाई की व्यवस्था नहीं थी। श्री शर्मा ने कहा कि पहले लाडली लक्ष्मी योजना और अब मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना ने पूरे देश में लोकप्रियता हांसिल की है। इस प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह, विधायक पवई प्रहलाद लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News