बिसानी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा, भगवान शिव का गोपी वेश रहा आकर्षण का केन्द्र

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-27 06:17 GMT

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर के बिसानी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास कृपाशंकर महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं में पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्री कृष्ण का गौ प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी का वर्णन किया। उनके द्वारा कथा में कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। जिसमें महारास, गोपी उद्धव संवाद को बताया गया। श्रीमद् भागवत कथा में भगवान शिव का गोपी वेश आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रमुख यजमान श्रोता शंकर प्रसाद दुबे उनकी धर्मपत्नी श्रीमति ललला बाई, ठाकुर प्रसाद दुबे उनकी धर्म पत्नी श्रीमति गायत्री दुबे, ब्रजेन्द्र दुबे उनकी धर्मपत्नी श्रीमति कल्पना दुबे सहित नगरवासी शामिल रहे। शनिवार को सुदामा चरित्र व राजा परीक्षित मोक्ष की कथा का वर्णन किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News