कितने छक्के लगे, कितने गिरे विकेट? आसान पॉइंट्स में जानिए विश्व कप 2021 के आकड़े 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप कितने छक्के लगे, कितने गिरे विकेट? आसान पॉइंट्स में जानिए विश्व कप 2021 के आकड़े 

Manuj Bhardwaj
Update: 2021-11-15 12:20 GMT
कितने छक्के लगे, कितने गिरे विकेट? आसान पॉइंट्स में जानिए विश्व कप 2021 के आकड़े 
हाईलाइट
  • टूर्नामेंट में कुल 405 छक्के लगे
  • वर्ल्डकप में कुल 526 विकेट गिरे
  • वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा जीत- ऑस्ट्रेलिया
  • 7 मैच
  • 6 जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार रात को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने एक बार विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम की। ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी-20 चैंपियन बना। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और वर्ल्ड कप का पुराना रिश्ता है। ऑस्ट्रेलिया पांच बार (1987, 1999, 2003, 2007 और 2015) एकदिवसीय वर्ल्ड कप जीत चुकी है।  

यह टी-20 विश्व कप गेंदबाजों और बल्लेबाजों, दोनों के लिहाज से मिला-जुला रहा। 44 मैचों और 27 दिनों से अधिक के प्रतिस्पर्धा क्रिकेट के दौरान चौके-छक्कों की बरसात और विकेट की पतझड़ दोनों देखने को मिली। हालांकि, कुछ शानदार कैच और वर्ल्ड-क्लास फील्ड़िंग ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। 

तो आइये एक नजर डालते है विश्व कप के आकड़ो पर -

विजेता- ऑस्ट्रेलिया 
उपविजेता- न्यूजीलैंड 
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- डेविड वॉर्नर (289 रन)

वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन 

•    बाबर आजम- 303 रन
•    डेविड वॉर्नर- 289 रन
•    मोहम्मद रिजवान- 281 रन
•    जॉस बटलर- 269 रन
•    सी. असालंका- 231 रन

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन- केएल राहुल (194 रन)

वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा विकेट

•    वानिंदु हसारंगा- 16 विकेट
•    एडम जैंपा- 13 विकेट
•    ट्रेंट बोल्ट- 13 विकेट
•    जोश हेजलवुड- 11 विकेट
•    शाकिब अल हसन- 11 विकेट

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट- जसप्रीत बुमराह (7 विकेट)

वर्ल्डकप के अन्य आंकड़े-

  •     वर्ल्डकप में कुल छक्के – 405
  •     सबसे ज्यादा छक्के- जॉस बटलर (13 छक्के)
  •     वर्ल्डकप में कुल विकेट – 526
  •     सर्वश्रेष्ठ स्कोर- जॉस बटलर, 101 नाबाद
  •     सबसे तेज फिफ्टी- शोएब मलिक, 18 बॉल
  •     सबसे ज्यादा फिफ्टी- बाबर आजम, 4 फिफ्टी
  •     सबसे ज्यादा मेडन ओवर- हसन अली, 2 मेडन ओवर
  •     सबसे ज्यादा डॉट बॉल- टिम साउदी, 85 डॉट बॉल
  •     एक पारी में सबसे ज्यादा रन- भारत, 210/2 
  •     किसी एक मैच में बने सबसे ज्यादा रन- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, 368 रन
  •     वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा जीत- ऑस्ट्रेलिया, 7 मैच, 6 जीत
  •     वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा हार- बांग्लादेश, 8 मैच, 6 हार

हैट्रिक- 

  • कर्टिस कैम्फर (आयरलैंड) बनाम नीदरलैंड 
  • कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका ) बनाम इंग्लैंड 
  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) बनाम साउथ अफ्रीका 
Tags:    

Similar News