IPL 12: फाइनल में चेन्नई-मुंबई आज आमने-सामने, दोनों की नजरें चौथे खिताब पर

IPL 12: फाइनल में चेन्नई-मुंबई आज आमने-सामने, दोनों की नजरें चौथे खिताब पर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-12 04:00 GMT

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे से होगा। चेन्नई-मुंबई IPL में अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं। दोनों टीमों ने IPL में सबसे ज्यादा 3-3 खिताब जीते हैं। अब चेन्नई-मुंबई दोनों की नजरें चौथे खिताब पर होंगी। ऐसे में जो टीम यह मैच जीतेगी वह IPL की सबसे सफल टीम बन जाएगी। दोनों टीमों का इस मैदान पर पहली बार आमना-सामना होगा। IPL के पिछले 11 फाइनल में से 8 बार टॉस जीतने वाली टीम चैंपियन बनी है। इस हिसाब से देखा जाए तो अब सबकी नजरें टॉस पर भी होंगी। 

IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 27 मैच हुए हैं। जिसमें से मुंबई ने 16 और चेन्नई ने 11 मैच जीते हैं। दोनों टीमों का IPL के नॉकआउट में अब तक 8 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें दोनों ने ही 4-4 मैच जीते हैं। IPL के फाइनल में दोनों टीमें चौथी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों 2010, 2013 और 2015 के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। चेन्नई ने 2010 में मुंबई को हराकर खिताब जीता था। मुंबई 2013 और 2015 में चेन्नई को हराकर चैंपियन बनी थी। 

दोनों टीमों  के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो मुंबई ने चार मैच जीते हैं। IPL में चेन्नई के खिलाफ लगातार चार मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली मुंबई पहली टीम है। मुंबई को पिछले साल 7 अप्रैल को हुए मैच में चेन्नई से हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद से अब तक हुए चार मैचों में मुंबई ने जीत हासिल की है। इस हिसाब से देखा जाए तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई पर भारी पड़ेगी। 

टीमें -

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरी, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस (MI) : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डीकॉक, एविन लुइस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।

Tags:    

Similar News