मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-04 09:36 GMT
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के अध्यक्ष बन गए हैं। वैभव ने शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 25 वोटों से जीत दर्ज की है। वैभव का इस पद पर नामांकन के साथ ही जीतना लगभग तय माना जा रहा था। वहीं उनके प्रतिद्वंदी रामप्रकाश चौधरी को इस चुनाव में सिर्फ 6 वोट मिले हैं। 

 

 

राजनीति में प्रभावी शुरुआत करने में विफल रहे वैभव को क्रिकेट प्रशासन में हालांकि खास अनुभव नहीं है। वैभव को लोकसभा चुनाव में जोधपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के गजेन्द्र सिंह शेखावत से बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आरसीए के मौजूदा अध्यक्ष सीपी जोशी का समर्थन प्राप्त है। 

वैभव को कांग्रेस के एक और नेता और नागौर जिला क्रिकेट संघ के रामेश्वर डूडी से चुनौती मिल सकती थी। हालांकि आरसीए के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी से संबंध होने के आरोप में नागौर के अलावा अलवर और श्रीगंगानगर के क्रिकेट संघ को अयोग्य घोषित कर दिया गया। बता दें कि वैभव हाल ही में राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए थे। माना जा रहा है कि, आरसीए अध्यक्ष चुने जाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड में उनके प्रवेश का रास्ता भी खुल जाएगा। 

Tags:    

Similar News