एक बार फिर छाईं देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा, ग्रेजिया मैगजीन के 12 कवर पेज पर नजर आईं एक्ट्रेस

  • ग्रेजिया मैगजीन के 12 कवर पेज पर नजर आईं प्रियंका चौपड़ा
  • बुल्गारी इवेंट का हिस्सा भी बनी एक्ट्रेस

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-17 12:48 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ने एक्टिंग की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है। एक्ट्रेस आए दिन बड़े बड़े मुकाम हासिल कर देश का नाम गर्व से ऊंचा कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड सीरीज सिटाडेट रिलीज हुई। जिसमें एक्ट्रेस के काम की हर जगह तारीफ हुई। वहीं अब देसी गर्ल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ग्रेजिया मैगजीन के 12 कवर पेज पर नजर आईं हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट कर ग्रेजिया मैगजीन को धन्यवाद दिया है। ये पुरे देश के लिए गर्व की बात है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक और मैगजीन के कवर पेज की तस्वीरें वायरल हो रही है।

Full View

प्रियंका बनीं ग्रेजिया मैगजीन की कवर गर्ल

बता दें कि, इस एडिशन में ग्रेजिया यूके, भारत, मलेशिया, लैटिन अमेरिका, सिंगापुर, जर्मनी, स्पेन, इटली, मैक्सिको, सर्बिया, बुल्गारिया और यूएसए जैसे देश शामिल हैं। यह पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा ग्रेजिया मैगजीन के 12 कवर पेज पर नजर आएंगी। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'आपका ग्लोबल कवर स्टार बनना बेहद खुशी की बात है। दुनियाभर के 12 कवर' प्रियंका ने इसी के साथ एक ऑरेंज डीप नेक हुडी वाले कवर पेज की फोटो भी शेयर की है।

Full View

बुल्गारी इवेंट का हिस्सा भी बनी एक्ट्रेस

मंगलवार को एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा पीसी वेनिस में ‘बुल्गारी मेडिटरेनिया हाई ज्वेलरी इवेंट’ में शामिल हुई। इस दौरान उनके साथ ऐनी हैथवे, जैंडेयन और 'ब्लैकपिंक' की के-पॉप सिंगर लिसा भी नजर आई। चारों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस मौके पर देसी गर्ल पिंक कलर के ऑफ-शोल्डर आउटफिट में नजर आई। बता दें, प्रियंका, ऐनी, जैंडेयन और लिसा इटैलियन जूलरी ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर्स हैं।

Full View

क्या है बुल्गारी ?

बता दें बुल्गारी एक लग्जरी फैशन ब्रांड है जो 1884 से दुनियाभर में अपनी खूबसूरत ज्वैलरी के लिए जाना जाता है। इस ब्रांड की ज्वैलरी को एलिजाबेथ टेलर, सारा जेसिका पार्कर और जेडाया जैसी स्टार्स पहनना पसंद करती हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले साल भी जून में इस इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं।

Full View


Tags:    

Similar News