IND-PAK तनाव: भारत-पाक तनाव के बीच किस पर फुटा मुनव्वर फारुकी का गुस्सा शेयर करी पोस्ट बोले- ‘इंडिया में ये सबसे बुरी चीज है’

भारत-पाक तनाव के बीच किस पर फुटा मुनव्वर फारुकी का गुस्सा शेयर करी पोस्ट बोले- ‘इंडिया में ये सबसे बुरी चीज है’
  • भारत-पाक तनाव के बीच
  • फुटा मुनव्वर फारुकी का गुस्सा शेयर करी पोस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऑपरेश सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद से तमामा सितारों के पोस्ट भी इस तनाव को लेकर सामने आ रहे है। सभी इंडियन आर्मी के शोर्य की तारीफ कर रही हैं। इसी बीच फेमस कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने इंडिया की सबसे बुरी चीज के बारें में बात की है। उनको पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे इंडिया ते न्यूज चैनल्स पर भड़कते हुई नजर आ रहे हैं।

न्यूज चैनल्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने कुछ न्यूज चैनल्स पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। मुनव्वर ने लिखा कि, ‘इंडिया में कोई सबसे बुरी चीज है, तो वो हमारे न्यूज चैनल्स है। उन प्राइम न्यूज चैनल्स को शर्म आनी चाहिए, जो ऐसे नाजुक हालातों में लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं..’ कॉमेडियन की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल भी हो रही है।


जवानों के लिए मुनव्वर ने मांगी थी दुआ

वहीं इससे पहले भी मुनव्वर ने एक स्टोरी शेयर की थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि “हम इसलिए महफूज हैं, क्योंकि हमारे लिए कोई सरहद पर खड़ा है, इस वक्त हम सबका साथ रहना और एक दूसरे का साथ देना जरूरी है। आपस में लड़ना या किसी को दोष देना एकदम फिजूल है हमे उस सिपाही के लिए दुआ करनी चाहिए, जिसको उनकी मां बड़ा दिल करके सरहद पे भेजा है। भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान आबाद रहे।”

Created On :   10 May 2025 1:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story