पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-23 08:58 GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लगता है ये साल ग्रैंड वेडिंग्स के नाम होने जा रहा है। बॉलीवड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में ग्रैंड वेडिंग्स का दौर चल रहा है। सोनम कपूर के बाद आकाश अंबानी के इंगेजमेंट फंक्शंस लाइन लाइट में रहे और अब राजनीतिक गलियारों से एक और ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सामने आई हैं। ये वेडिंग थी पूर्व केंद्रीय मंत्री और NCP नेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की। पूर्णा की शादी उद्योगपति नमित सोनी से हुई है। प्रफुल पटेल के संबंध राजनीति से तो जुड़े ही हैं साथ ही साथ बॉलीवुड, उद्योग और खेल जगत में भी उनके प्रगाढ़ संबंध हैं, इसलिए उनकी बेटी के इस ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड, राजनीती, खेल और उद्योग जगत जुड़े सभी बड़े सितारे नजर आए।

 


बॉलीवुड के टॉप सेलेब्स पहुंचे वेडिंग में 

पूर्णा के संगीत से लेकर शादी और अब रिसेप्शन में भी बॉलीवुड सितारों की चकाचौंध नजर आई। इस मानसून वेडिंग में सभी सेलिब्रिटी अपने बेस्ट अवतार में नजर आए। सबसे पहले बात करें दूल्हा दुल्हन की तो पूर्णा गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो दूल्हा नमित काले रंग के सूट में हैंडसम नजर आए।

 


इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी पहुंची। कटरीना आसमानी रंग के लहंगे में कहर ढा रही थीं। लाइट मेकअप और थोड़ी एक्सेसरीज ने कैटरीना के लुक को कंप्लीट किया।

 


कटरीना के अलावा पार्टी में सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह भी पहुंचीं। हल्के भूरे रंग की साड़ी में डेजी जच रही थीं।

 


दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इस वेडिंग रिसेप्शन में अपनी मां और भाई लव के साथ पहुंचीं।

 


सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पूर्णा पटेल और नमित सोनी के रिसेप्शन में पहुंचीं। हालांकि, वो पार्टी में अकेले पहुंचीं।

 


वहीं सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ पहुंचे। उन्होंने शादी में स्टेज परफॉर्मेंस भी दी।

 


न्यूली वेड कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी पार्टी में साथ में पहुंचे।

 


अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी इस रिसेप्शन में खूबसूरत पिंक कलर के लहंगे में पहुंची।

 


ज़रीन खान भी इस फंक्शन में स्पॉट की गई। ग्रीन कलर के लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लगीं।

 

 


संगीता बिजलानी और सोफी चौधरी भी इस पार्टी में नजर आईं।

 


बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान भी प्रफुल्ल पटेल की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे। इस पार्टी में किंग खान काले रंग के लिबास में नजर आए। लेकिन इस बार उनके साथ पत्नी गौरी नहीं दिखीं।

 


बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रौशन भी "बियर्ड लुक" में इस पार्टी में नजर आए। इस लुक में ऋतिक बेहद आकर्षक लग रहे थे।

 


जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी काले रंग की सूट और मफ्लर पहने पार्टी में पहुंचे।

 


खेल जगत की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस पार्टी में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे। संगीत की रस्म के दौरान जीवा और साक्षी का डांस वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

 


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और क्रिकेटर ज़हीर खान भी पूर्णा पटेल और नमित सोनी के रिसेप्शन में पहुंचे। नीले रंग के सूट में सचिन स्टाइलिश लग रहे थे।

 


देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी इस पार्टी में बेटी ईशा अंबानी के साथ नज़र आए..

 


इस पार्टी में राजनीति जगत के भी दिग्गज शामिल हुए। जिनमें राजनेता उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी के साथ इस रिसेप्शन में दिखाई दिए।

 


लालू प्रसाद यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी प्रफुल पटेल की बेटी के रिसेप्शन में नज़र आए। तेजस्वी के और हार्दिक पटेल की साथ में तस्वीर भी इस पार्टी से सामने आई है। 

Similar News