'ईजी राइडर' के एक्टर पीटर फोंडा का 79 साल की उम्र में निधन

'ईजी राइडर' के एक्टर पीटर फोंडा का 79 साल की उम्र में निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-18 03:32 GMT
'ईजी राइडर' के एक्टर पीटर फोंडा का 79 साल की उम्र में निधन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर पीटर फोंडा का 79 साल की उम्र में निधन हो गयौ। वे "ईजी राइडर","गोस्ट राइडर" और "वाइल्ड हॉग्स" जैसी फिल्मों में अभिनय कर लाखों लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें कैंसर की बीमारी थी। जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार को अपने घर में आखिरी सांस ली। बता दें उनका घर लॉस एंजेलिस में मौजूद है।

एक्टर पीटर फोड़ा के निधन की जानकारी उनकी बहन जैने फोंडा ने दी थी। कई फिल्मों में अथिनय कर चुके पीटर फोड़ा को असली पहचान फिल्म "ईजी राइडर" से मिली थी। उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस ​और सह लेखक की भूमिका भी निभाई थी। दर्शकों द्वारा इस फिल्म् को काफी पसंद किया गया था। साथ ही इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा भी गया था। 

एक्टर के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने पहली शादी सुसान ब्रूअर से की थी, जिससे वह दो बच्चों के पिता बने है। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी पोर्टिया क्रॉकेट से की। लेकिन पहली शादी की तरह यह शादी भी जल्दी नहीं चल सकी और दोनों का 2011 में तलाक हो गया। साल 2011 में उन्होंने मार्गरेट से तीसरी शादी की। 

Tags:    

Similar News