फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में मचाया तूफान, दूसरे दिन कलेक्शन हुआ 120 करोड़ के पार

पठान मूवी कलेक्शन फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में मचाया तूफान, दूसरे दिन कलेक्शन हुआ 120 करोड़ के पार

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-27 05:20 GMT
फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में मचाया तूफान, दूसरे दिन कलेक्शन हुआ 120 करोड़ के पार

डिजिटल डेस्क मुंबई। फिल्म पठान के आने से सिनेमाघरों की रौनक एक बार फिर वापस आ गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चार साल से इंतजार में बैठे शाहरूख खान के फैंस पर्दे पर उन्हें देखने के लिए बेताब थे। अब  शाहरूख को सिनेमाघरों की स्क्रीन पर देखने के लिए उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं। जिसकी वजह से फिल्म का बंपर कलेक्शन हुआ है,  आपको बता दें पठान मूवी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म मे शामिल होने के साथ साथ दूसरे दिन मूवी का कलेक्शन 120 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। 

पठान का तूफान
बता दें कि, पहले दिन इंडिया में फिल्म ने 57 करोड़ का कलेक्शन करके कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं कल रिपब्लिक डे की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिला है।  ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, पठान के हिंदी वर्जन ने कल यानी गुरूवार को 70 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिससे दो दिन में पठान की कमाई का आंकड़ा 127 करोड़ हो गया है।  रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 235 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है। 

पठान ने केजीएफ को एक बार फिर चटाई धूल
बता दें कि, इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन केजीएफ चैप्टर 2 के नाम था। केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पठान ने ओपनिंग डे कलेक्शन से सभी हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन फिल्म वॉर थी। वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। लेकिन पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके सभी को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे दिन की कमाई में पठान ने एक बार फिर केजीएफ 2 को धूल चटाई है, केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने सेकंड डे 47 करोड़ कमाए थे। 

शानदार अवतार में शाहरूख की एंट्री
शाहरुख का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिखने को मिल रहा है। उनकी धमाकेदार एंट्री ने हर किसी को चौका दिया है। पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहें हैं। फिल्म के लिए शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है। दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है। जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं।

Tags:    

Similar News