भारत के चंद्रयान-2 को लेकर चिंतित हैं ब्रैड पिट, एस्ट्रोनॉट को फोन कर विक्रम लैंडर की मांगी डिटेल

भारत के चंद्रयान-2 को लेकर चिंतित हैं ब्रैड पिट, एस्ट्रोनॉट को फोन कर विक्रम लैंडर की मांगी डिटेल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-18 03:41 GMT
भारत के चंद्रयान-2 को लेकर चिंतित हैं ब्रैड पिट, एस्ट्रोनॉट को फोन कर विक्रम लैंडर की मांगी डिटेल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट इस समय अपनी फिल्म् "एड एस्ट्रा" के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने एक नायब तरीका निकाला है। दरअसल, उन्होंने सोमवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद अमेरिकी एस्ट्रोनॉट निक हेग को फोन किया। पिट ने फोन पर हेग से भारत के चंद्रयान-2 में मौजूद विक्रम लैंडर पर सवाल किया। इस सवाल में उनकी भारत के चंद्रयान—2 के प्रति चिंता साफ जाहिर हो रही थी। 

ब्रैड पिट ने नासा में हेग को फोन कर पूछा कि क्या उन्होंने चांद पर भारत के विक्रम लैंडर की असफल लैंडिंग देखी। इस सवाल के जवाब में हेग ने कहा कि  दुर्भाग्य से नहीं। बता दें पिट से पहले नासा भी भारत के इस मिशन की तारीफ कर चुका है। नासा ने भारत की तारीफ करते हुए कहा​ था कि अंतरिक्ष कठिन है। हम इसरो के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें प्रेरित किया है और भविष्य में हम सौर मंडल का पता लगाने के लिए साथ काम करेंगे।

गौरतलब है कि  47 दिनों की लंबी यात्रा के बाद शनिवार, 7 सितंबर 2019 को जब चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर था, तब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से उसका संपर्क टूट गया था। इसके बाद इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह सूचना दी गई कि "चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की लोकेशन पता कर ली है, लेकिन उससे संपर्क अभी तक स्थापित नहीं किया जा सका है। विक्रम लैंडर से संपर्क बनाने की सभी संभव कोशिशें जारी हैं।"

बता दें, एक्टर ब्रैड पिट अपनी आने वाली फिल्म Ad Astra में एस्ट्रोनॉट का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें सौर मंडल पर खतरनाक मिशन के लिए भेज दिया जाता है। बता दें, NASA TV पर भी 20 मिनट लंबा ये कॉल टेलीकास्ट किया गया। यह कॉल काफी वायरल हो रहा है। सा​थ ब्रैड पिट के भारतीय ​फैंस इस कॉल को बहुत पसंद कर रहे हैं और भारत के प्रति उनकी चिंता की तारीफ भी कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News