दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस एन हैथवे, इंस्टा पर शेयर की गुड न्यूज

दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस एन हैथवे, इंस्टा पर शेयर की गुड न्यूज

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-26 02:28 GMT
दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस एन हैथवे, इंस्टा पर शेयर की गुड न्यूज

डिजिटल डेस्क, मुम्बईं। हॉलीवुड सुपरस्टार एन हैथवे अपने फैंस के लिए बहुत अच्छी न्यूज शेयर की है। दरअसल, एन हैथवे प्रेग्नेंट हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि ये किसी फिल्म के लिए नहीं है। जोक्स से इतर जो महिलाएं भी बांझपन की समस्या से गुजर रही हैं, कृप्या उन्हें मैं बता दूं कि मेरे लिए भी ये आसान नहीं रहा है। आप लोगों को भरपूर प्यार भेज रही हूं।

हैथवे की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी जिनमें लिली आल्डरिज़, लॉरा ब्राउन, लायना साद, कैटी कोरिक, केली ऑक्सफोर्ड जैसे सेलेब्स शामिल थे। एन के फैन्स भी इस न्यूज के बाद काफी उत्साहित दिखे। उन्हें कई लोगों ने बधाई दी। इतना ही नहीं एक तरफ जहां उन्हें बधाई मिली। वहीं दूसरी तरफ बांझपन जैसे गंभीर मुद्दे उठाने के लिए उन्हें सराहा गया। बता दें एन ने साल 2012 में एडम शुलमन से शादी रचाई थी। 

इस कपल का एक तीन साल का बेटा भी है जिसका नाम जोनाथन रोज़बैंक्स शुलमन है। अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने बढ़ते वजन के बारे में बात की थी। उन्होंने तीन साल पहले किए गए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि लोगों को अपने आप से प्यार करना चाहिए।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि प्रेग्नेन्सी के बाद बढ़ते वजन को लेकर महिलाओं को शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं उन्हें तब भी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए जब उनका वजन घटने में जरूरत से ज्यादा समय लग रहा हो। समय के साथ साथ शरीर में बदलाव होते रहते हैं। शरीर सिकुड़ते हैं और उभरते भी है। आप जैसे हैं, उसमें खुश रहें और हमेशा बेहतर प्रयास करने की कोशिश करें। 

Tags:    

Similar News