महानायक के साथ कपिल शर्मा की TV पर वापसी

महानायक के साथ कपिल शर्मा की TV पर वापसी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-19 04:11 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा काफी वक्त से टीवी से गायब हैं। एक्टर और फ्रेंड सुनील ग्रोवर से झगड़े और अपने अनप्रोफेशनल बिहेवियर के कारण कपिल के 2 शो बंद हो गए थे। जिसके बाद से लगातार उनके बीमार होने की खबरें आ रही थीं। हाल में काफी अर्से बाद कपिल को एक बार फिर टीवी पर देखा गया। आपको बता दें कपिल ने अपने शो नहीं, बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन के शो "कौन बनेगा करोड़पति" से वापसी की है।  आप ये बिल्कुल मत समझिएगा कि कपिल ने बच्चन साहब को उनके शो से रिप्लेस कर दिया है। कपिल इस शो पर होस्ट नहीं बल्कि गेस्ट बन कर गए थे। दरअसल  कपिल जल्द ही अपना शो लेकर आएंगे। इससे पहले वो मेहमान कर KBC पर गए। इसका मकसद केवल, छोटे पर्दे के जरिए अपने चाहने वालों तक पहुंचना हैं। वो भी अमिताभ बच्चन के साथ। कपिल दरअसल कौन बनेगा करोड़पति 10 के ग्रैंड फिनाले में खास मेहमान के तौर पर शामिल होने जा रहे हैं। 


कपिल ने केबीसी 10 के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कपिल ने एक भावुक सा स्टेटस लिखकर अमिताभ के उनके प्यार और सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें महानायक बताया है। खबर है कि शो में कपिल अपने दोस्त चंदन प्रभाकर के साथ जाएंगे। KBC 10 का ये ग्रैंड फ़िनाले एपिसोड होगा। कर्मवीर शीर्षक वाले इस एपिसोड में कपिल द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के रवि कालरा के साथ होंगे और उनके साथ केबीसी खेलेंगे। ये एपिसोड 23 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा। KBC में कपिल की यह दूसरी उपस्थिति है। 2014 में वो KBC 8 के ओपनिंग एपिसोड में शामिल हो चुके हैं। उधर, अमिताभ बच्चन भी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में जाकर अपनी फिल्मों का प्रचार करते रहे हैं।


शो से पहले शादी करेंगे कपिल

कपिल दिसम्बर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने वाले हैं। गिन्नी के जन्म दिन पर कपिल ने उन्हें विश करते हुए लिखा था कि उन्हें अच्छा इंसान बनाने के लिए शुक्रिया। कपिल की शादी का समारोह 10 दिसम्बर को शुरु होगा। कपिल की बहन के घर इस दिन माता का जागरण होगा। अगले दिन गिन्नी के होम टाउन में हल्दी और मेहंदी की रस्म होंगी। 12 दिसम्बर को फाइव स्टार होटल में शादी होगी। 14 दिसम्बर को अमृतसर में रिसेप्शन होगा और 24 दिसम्बर को मुंबई में भी एक रिसेप्शन किये जाने की खबर है। शादी के बाद कपिल का नया टीवी शो प्रसारित होना शुरू होगा।

Similar News