मेड इन हेवेन फेम अभिनेता अर्जुन माथुर ने बर्थडे प्लान साझा किया

मेड इन हेवेन फेम अभिनेता अर्जुन माथुर ने बर्थडे प्लान साझा किया

IANS News
Update: 2020-10-19 09:21 GMT
मेड इन हेवेन फेम अभिनेता अर्जुन माथुर ने बर्थडे प्लान साझा किया
हाईलाइट
  • मेड इन हेवेन फेम अभिनेता अर्जुन माथुर ने बर्थडे प्लान साझा किया

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म मेड इन हेवेन फेम अभिनेता अर्जुन माथुर का आज (रविवार) को जन्मदिन है। अभिनेता अपने विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए लोनावला के पास एक छोटे से गांव पावना नगर में एक रिसॉर्ट में रह रहे हैं।

अर्जुन हाल ही में ग्लोबल गाला 2020 में अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बाद सुर्खियों में हैं।

अभिनेता को फिल्म मेड इन हेवेन में बेहतरीन प्रदर्शन में को लेकर बेस्ट परफार्मर के सूची में शामिल किया गया है।

अपने जन्मदिन और एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने पर करण ने कहा, मैं नतमस्तक हूं और अंतर्राष्ट्रीय एम्मीज का नामांकन प्राप्त करने के बाद अभी भी थोड़ा स्तब्ध हूं। मैंने सोचा कि मेरा जन्मदिन दोनों को मनाने के लिए पावना ड्राइव करने का एक अच्छा अवसर होगा। छोटी यात्रा और बहुत जरूरी ब्रेक की जरुरत भी थी। मैं वास्तव में आगे फन टाइम की उम्मीद कर रहा हूं।

अर्जुन को आखिरी बार वेब शो गॉन गेम में देखा गया था, जिसे उन्होंने घर पर लॉकडाउन के दौरान शूट किया था।

एवाईवी/एसजीके

Tags:    

Similar News