एमएस धोनी के सीक्वल की है तैयारी, सुशांत फिर निभाएंगे धोनी का किरदार?

एमएस धोनी के सीक्वल की है तैयारी, सुशांत फिर निभाएंगे धोनी का किरदार?

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-04 08:53 GMT
एमएस धोनी के सीक्वल की है तैयारी, सुशांत फिर निभाएंगे धोनी का किरदार?

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों के  लिए एक अच्छी खबर है। एमएस धोनी की जिंदगी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार बड़े ही विश्वसनीय तरीके से निभाया था। अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म "एमएस धोनी" का सीक्वल बनाया जा सकता है और सुशांत एक बार फिर माही के किरदार में नजर आ सकते हैं।

 



एक अखबार में छपी खबर पर यकीन करें तो फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स "एमएस धोनी" का अगला भाग बनाने के बारे में सोच रही है। फिल्म में सुशांत सिहं राजपूत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के रोल में फिर वापसी करेंगे।

 



एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिल्म में वर्ल्ड कप 2011 के बाद धोनी की उपलब्धियों के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में वर्ल्ड कप 2015 में भारत की हार और आईपीएल में धोनी की धमाकेदार वापसी की कहानी भी दिखाई जा सकती है। इसके अलावा धोनी की पर्सनल लाइफ और बेटी जीवा के बाद उनकी जिंदगी में हुए कई सारे बदलावों को भी फिल्म का हिस्सा बनाया जा सकता है।

 




माना जा रहा है कि इस सीक्वल की कहानी और स्क्रीनप्ले तैयार करने में धोनी भी अहम भूमिका निभाएंगे। एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए तो फिर अगले साल से इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म "केदारनाथ" इस साल रिलीज होनी है, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म उत्तराखंड में बाढ़ से आई तबाही पर बनी है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी "केदारनाथ" इस साल नवंबर में रिलीज होगी।   

Similar News