Debut: रुबीना दिलैक करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर

Debut: रुबीना दिलैक करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-20 03:55 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। टेलीविजन एक्ट्रेस और बिग बॉस-14 की विनर रुबीना दिलैक जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए दी है। तरण ने लिखा, "रुबीना दिलैक बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल इस फिल्म को बनाएंगे। रुबीना ने फिल्म साइन कर ली है। पलाश ने एक्टर हितेन तेजवानी और राजपाल यादव को भी साइन किया है।  शूटिंग सितंबर 2021 से शुरू होगी।"

 


 

Tags:    

Similar News