इंतजार हुआ खत्म, कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

राणबीर-आलिया इंतजार हुआ खत्म, कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-06 05:55 GMT
इंतजार हुआ खत्म, कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

डिजिटल डेस्क मुंबई। कपूर खानदान में किलकारी गूंज उठी है। अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बन गई हैं। आलिया भट्ट ने आज बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गयें हैं।  कपूर और भट्ट परिवार में सब एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। वहीं, फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। 

आलिया ने  शादी के कुछ समय बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी अनांउस की थी उसके बाद से ही उनके फैंस कपूर खानदान के नए सदस्य के आने का इंतजार कर थे। अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। आज ही वे रणबीर कपूर के साथ एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल भी पहुंची। दोनों अपनी कार में यहां पहुंचे और अभिनेत्री को सीधा अस्पताल के अंदर ले जाया गया। 

 

हॉस्पिटल पहले से करवा रखा था रजिस्टर 

सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के हॉस्पिटल पहुंचने की कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आई हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उनकी डिलीवरी को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। वहीं उनका एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए नाम भी रजिस्टर करवा दिया गया है। इसके साथ ही कई दिन पहले ही उनके नाम पर एक कमरा भी बुक हो चुका था। हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में हुई थीं। इस सेरेमनी में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। 

शादी के 4 महीने बाद की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था, "हमारा बेबी..जल्द आ रहा है"। फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं, जिसमें उनके पति रणबीर भी साथ नजर आ रहे थे। रणबीर और आलिया की बात करें तो दोनों आखिरी बार फिल्म "ब्रह्मास्त्र" में साथ नजर आए थे।

शादी से पहले दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को किया डेट

रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म "ब्रह्मास्त्र" के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली।

 

 

Tags:    

Similar News