कौन बनेगी कियारा की ब्राइड्समेड, आप भी जानके हो जाएंगे हैरान 

सिद्धार्थ-कियारा की शादी कौन बनेगी कियारा की ब्राइड्समेड, आप भी जानके हो जाएंगे हैरान 

Neha Kumari
Update: 2022-08-25 12:27 GMT
कौन बनेगी कियारा की ब्राइड्समेड, आप भी जानके हो जाएंगे हैरान 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह कोई बता नहीं सकता, क्यो कि दोनो ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन इसका खुलासा करण जौहर ने कर दिया है, दरसल करण जौहर के शो कॅाफी विथ करण में करण ने दोनो के मुंह से सच्च को उगलवा ही लिया और इस बात का भी पता चल गया की सिद्धार्थ और कियारा दोनो ही एक दुसरे के प्यार में हैं और शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

सिड की एक्स कियरा की ब्राइडमेड 
करण जौहर का शो कॅाफी विथ करण में कियारा और शाहीद कपूर को बतौर गेस्ट बुलाया गया था जिसमें करण ने दोनो के फ्युचर प्लान को लेकर बातें की, जिस पर कियारा ने शादी की बात भी छेड़ दी। फिर क्या करण ने भी कियार से सवाल पूछ लिया की वह अपनी ब्राइड स्क्वाड किसे बनना चाहती हैं कियारा का भी जवाब तुरंत आता है, और वे आलिया भट्ट का नाम लेती हैं। जिसे सुन कर करण दंग रह जाते है और फिर से कियारा से पुछते हैं, जिस पर वे बोलती है कि आपने सही सुना है में अपनी ब्राइडमेड स्क्वाड में आलिया भट्ट को रखना चाहूंगी क्यों कि वह मुझे बहुत पसंद है और बैहद क्यूट भी हैं।

क्यो दंग रह गए करण जौहर 
दरसल सिद्धार्थ और अलिया दोनो की पहली फिल्म 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर आई थी, जिसके बाद से ही दोनो रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनो ने एक और फिल्म साथ में की थी लेकिन फिर उनका प्यार जादा दिनों तक नहींं टिक पाया और उनका रिलेशनशिप टुट गया, अब ऐसे में कियारा की यह बात करण के लिए काफी चौकाने वाली थी।

Tags:    

Similar News