200 करोड़ के आकड़े को पार करने से मात्र दो कदम दूर 'द केरला स्टोरी', 17वें दिन भी किया डबल डिजिट मे कलेक्शन

  • 17 वें दिन भी 'द केरला स्टोरी' ने किया शानदार कलेक्शन
  • कल हो सकती है 200 करोड़ के क्लब में शामिल

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-22 05:12 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म 'द केरला स्टोरी' रिलीज होने से पहले से ही काफी विवादों से गुजर रही थी। लेकिन सभी मुश्किलों से आगे बढ़ 5 मई को फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया और फिल्म की कमाई से यह साफ पता चल रहा है कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अब अदा शर्मा की ये फिल्म साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म का शानदार कलेक्शन लगातार जारी है फिल्म ने रिलीज के 17वे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है। जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि, फिल्म 200 करोड़ के आकड़े को पार करने से मात्र दो कदम की दूरी पर है।

17 वें दिन की इतनी कमाई

लगातार विवादों का सामना करने के बाद भी फिल्म 'द केरला स्टोरी' सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। रिलीज के 17वे दिन भी सिनेमाघर फुल हैं। फैंस इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं। अब फिल्म का 17 वे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया था और रविवार को इसने एक बार फिर डबल डिजिट में कमाई कर कमाल कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 'द केरला स्टोरी' ने अपनी रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 11 करोड़ रुपयों का शानदार कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 198.47 करोड़ रुपये हो गई है।

200 करोड़ के आकड़े को पार करने से मात्र दो कदम दूर

'द केरला स्टोरी' अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने से अब मात्र दो कदम दूर है। रिलीज के 18वें दिन फिल्म इस मैजिकल नंबर को यकीनन पार कर लेगी और इसी के साथ ये फिल्म शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ के बाद साल 2023 की दूसरी 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन जाएगी। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का ये सानदार कलेक्शन हैरान करने वाला है।

इस कारण हुआ था विवाद

साल 2022 के नवंबर महीने में इस फिल्म के टीजर लॉन्च होने के बाद से ही विवाद चालू है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने शालिनी उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म पर इतने विवाद इसलिए हो रहे हैं क्योंकि इस फिल्म की कहानी उन लड़कियों पर आधारित है, जो बनना तो नर्स चाहती थी लेकिन ISIS के नापाक मंसूबो के चलते उन्होंने आतंकवाद का दामन थाम लिया। फिल्म में शालिनी ने कहा है कि 32000 लड़कियों को केरल में धर्म परिवर्तन करवाकर ISIS में भर्ती कर दिया गया हैं और वह भी उनमें से एक हैं। वहीं विवादों को चलते इस बड़े आकड़े को घटाकर 32000 से 3 कर दिया गया है।


Tags:    

Similar News