No Fake News: क्या कर्नाटक में कांग्रेस की रैली में वाकई लहराया पाकिस्तानी झंडा ?

No Fake News: क्या कर्नाटक में कांग्रेस की रैली में वाकई लहराया पाकिस्तानी झंडा ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-29 04:51 GMT
No Fake News: क्या कर्नाटक में कांग्रेस की रैली में वाकई लहराया पाकिस्तानी झंडा ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है। इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा कि राहुल गांधी के कर्नाटक से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली, जिसमें कांग्रेसियों ने पाकिस्तानी के झंडे लहराए। ट्विटर पर इसका एक वीडियों पर शेयर हुआ है। सशक्त भारत नाम के एक ट्विटर हैंडल ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। कांग्रेस की रैली का ये वीडियो कर्नाटक के तुमकुर का है।

पाकिस्तानी झंडा नहीं है

दरअसल वीडियो में दिख रहा झंडा पाकिस्तान का नहीं है। यह झंडा राजनीतिक पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का है। पाकिस्तान और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झंडे में काफी अंतर होता है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का झंडा पूरा हरा होता है।

Tags:    

Similar News