Road Accident: नेपाल में सड़क हादसे में 12 प्रवासी मजदूरों की मौत, सभी भारत से लौटे थे

Road Accident: नेपाल में सड़क हादसे में 12 प्रवासी मजदूरों की मौत, सभी भारत से लौटे थे

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-01 05:43 GMT
Road Accident: नेपाल में सड़क हादसे में 12 प्रवासी मजदूरों की मौत, सभी भारत से लौटे थे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब नेपाल में भी दर्जनभर प्रवासी मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गए। रविवार देर रात बांके जिला के कोहलपुर के पास रुपईडीहा से मजदूरों को ले जा रही मिनी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

बांके जिले के मुख्य जिलाधिकारी ने बताया, ये मजदूर सलयान के रहने वाले थे और अपने घर ही जा रहे थे। हाल ही में भारत से लौटे थे। फिलहाल सभी शवों और घायलों को नेपालगंज के भेरी अस्पताल में ले जाया गया है।

Tags:    

Similar News