औषधि का काम करती है आम की गुठली, शरीर के कई गंभीर रोग से दिला सकती है छुटकारा

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-22 12:59 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम खाए बिना गर्मी के मौसम का मजा नहीं आता है। इस समय बाजार में भर भर के आम आ रहे हैं। आम ऐसे फल है जो हर किसी का फेवरेट है। इस मौसम में कई सारे फल बाजार में आते हैं लेकिन गर्मी के इन दिनों को आम का मौसम भी कहा जाता है, जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है और इसे फलों का राजा भी कहा गया है। लेकिन हम हमेशा आम तो खा लेते हैं और इसकी गुठली को फैंक देते हैं। बता दें कि, जितना फायदेमंद आम है उससे कई ज्यादा फायदेमंद आम की गुठली है। इसमें कई ऐसे गुण है जो हमें शरीर के कई गंभीर रोग से छुटकारा दिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आम की गुठली के फायदे जिन्हें जानने के बाद आप भी इसे फेकना बंद कर देंगे।

क्या आप जानते हैं ?

आयुर्वेद में आम की गुठलियों को औषधि माना गया है। ये पेट की दिक्कत से लेकर डायरिया और बवासीर जैसी बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है। इसलिए इन्हें फेंकने के बजाय आपको इसका चूर्ण बनाकर रोजाना सेवन करना चाहिए। आम की गुठलियों में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जैसे- पोटैशियम, सोडियम, आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि। आइए जानते हैं आम की गुठलियों का सेवन करने से आपकी कौन-कौन सी शारीरिक समस्याएं दूर हो सकती हैं?

इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

  1. आम की गुठली का सेवन करने से खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद मिली है।
  2. अगर आप अक्सर दस्त की समस्या से परेशान रहते हैं तो आम की गुठली के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।
  3. आम की गुठली शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का भी काम करती है।
  4. ये वायरस और बैक्टीरिया की वजह से शरीर को होने वाले नुकसानों से भी बचाती है।
  5. आम की गुठली पीरियड्स के दर्द के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
  6. आम की गुठली हाई ब्लड प्रेशर की मरीजों को भी राहत पहुंचाती है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का काम कर सकती है।
  7. दातों की मजबूती के लिए भी आम की गुठली का सेवन किया जा सकता है।
  8. अगर आप अक्सर पिंपल्स की समस्या से परेशान रहती हैं तो आम की गुठली से बने तेल को पिंपल्स पर लगा सकती हैं।
  9. आम की गुठलियों से बने चूर्ण से पेस्ट बनाकर आप बालों में भी अप्लाई कर सकती है। इससे बालों को मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही डैंड्रफ भी खत्म हो जाएगी।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News