Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 11,502 नए केस, 325 की मौत, मरीजों की संख्या 3.32 लाख के पार

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 11,502 नए केस, 325 की मौत, मरीजों की संख्या 3.32 लाख के पार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-15 03:59 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस को कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.32 लाख के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 11 हजार 502 मरीज मिले हैं और 325 की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के मामलों की संख्या 3 लाख 32 हजार 424 हो गई है। अब तक 9520 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 69 हजार 798 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के 1 लाख 53 हजार 106 मामले अभी भी सक्रिय हैं। 

All Party Meeting: दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए अमित शाह ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

ICMR ने सोमवार सुबह 9 बजे तक 57 लाख 74 हजार 133 लोगों के सैंपल लिए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 15 हजार 519 लोगों के सैंपल लिए गए।

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 246 नए केस सामने आए हैं। 2 लोगों की मौत हुई हैं। आंध्र में कोरोना के कुल मामले 5087 और मौतों की संख्या 86 हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में अब तक 527 मामले सामने आए हैं। इनमें 182 एक्टिव केस हैं। 326 मरीज ठीक हुए हैं। 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

असम में कोरोना के 40 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 4158 हो गई। इनमें से 1960 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 8 लोगों की मौत हुई है।

 

 

 

Tags:    

Similar News