Bihar Election: महागठबंधन की सभी 243 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कांग्रेस ने बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे को टिकट दिया, देखें लिस्ट  

Bihar Election: महागठबंधन की सभी 243 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कांग्रेस ने बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे को टिकट दिया, देखें लिस्ट  

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-15 16:15 GMT
Bihar Election: महागठबंधन की सभी 243 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, कांग्रेस ने बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे को टिकट दिया, देखें लिस्ट  

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को अपने सभी 243 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कांग्रेस और सीपीआई (माले) के प्रत्याशियों का नाम हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस ने शुत्रघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वे भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नवीन और द प्लूरल्स की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी को चुनौती देंगे।

हाल ही में करीब दो दिन पहले राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा था कि उन्हें लगता है कि तीन वाम दलों के साथ आने से विपक्षी महागठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का समीकरण बदल सकता है। झा ने कहा था कि बिहार में सीपीआई (माले), भाकपा और माकपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और करीब 60 विधानसभा सीटों पर इनके निर्णायक वोट हैं। वहीं महागठबंधन के एक और घटक कांग्रेस को भी लगता है कि वाम दलों से गठजोड़ से उनकी संभावनाएं उज्ज्वल हैं। 

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीरा कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है। बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में 28 अक्तूबर को प्रथम चरण का मतदान है। वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण सात नवंबर को होगा। नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

 


 

Tags:    

Similar News