भाजपा मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सीएम शिंदे की तुलना छत्रपति शिवाजी से की, गरमाई सियासत

महाराष्ट्र भाजपा मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सीएम शिंदे की तुलना छत्रपति शिवाजी से की, गरमाई सियासत

IANS News
Update: 2022-11-30 14:30 GMT
भाजपा मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सीएम शिंदे की तुलना छत्रपति शिवाजी से की, गरमाई सियासत

डिजिटल डेस्क, सतारा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने छत्रपति शिवाजी महाराज से शिंदे की तुलना की है। जिस कारण महाराष्ट्र सरकार की काफी फजीहत हो रही है। मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि मुगलों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को 1666 में आगरा के किले में कैद कर रखा था।

लेकिन वह स्वराज्य के लिए मुगल चंगुल से बचकर बाहर निकल आए थे। ठीक उसी तरह एकनाथ शिंदे शिवसेना से राजनीतिक विद्रोह करके महाराष्ट्र के लिए उससे बाहर निकल आए। बाद में वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। भाजपा के मंत्री ने बुधवार को ये बयान ऐतिहासिक प्रतापगढ़ किले के ऊपर एक स्मारक समारोह में दिया था। भाजपा मंत्री के बयान पर विपक्षी महा विकास अघड़ी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

भाजपा मंत्री लोढ़ा ने दावा किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज आगरा किले से बाहार आये थे वैसी ही शिंदे भी आए हैं। जैसे औरंगजेब ने महाराज को कैद कर रखा था, किसी ने वैसे ही शिंदे को भी कैद किया हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज स्वराज्य के लिए निकले थे, शिंदे ने महाराष्ट्र के लिए ऐसा किया था।

विपक्ष ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के बयान की निंदा करते हुऐ प्रदर्शन शुरू किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने लोढ़ा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सीएम की मौजूदगी में ऐसे बयान देने वाले लोगों पर नियंत्रण की मांग की है।

पवार ने कहा कि इस तरह के बयान देने वाले लोगों पर लगाम लगनी चाहिए। एक के ठोकर खाने के बाद दूसरे सतर्क हो जाते हैं। लेकिन, ऐसा लगता है कि उनके बीच कंपटीशन है। क्या छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना कभी इस तरह की जा सकती है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना उन लोगों से करने की निंदा की जिन्हें महाराष्ट्र गद्दार (गद्दार) मानता है। राज्य के लोग उन्हें खोखा सरकार मानते हैं। यह संयोगवश नहीं है, बल्कि वर्तमान शासन और भाजपा द्वारा महाराष्ट्र को खराब रोशनी में दिखाने की योजना है। उन्होंने लोढ़ा के बयान की राज्यपाल के बयान से तुलना करते हुए इसे छत्रपति और महाराष्ट्र का अपमान करार दिया है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि यह एक चलन बन गया है, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्यपाल, भाजपा प्रवक्ता और अब एक मंत्री द्वारा अपमान किया जाता है। छत्रपति राज्य का गौरव हैं। हम मंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। बालासाहेब थोराट के अलावा भी कई नेताओं ने भाजपा मंत्री के बयान की निंदा की है।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News