कांग्रेस को झटका: NSUI राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने दिया इस्तीफा, वेणुगोपाल पर लगाया ये आरोप

कांग्रेस को झटका: NSUI राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने दिया इस्तीफा, वेणुगोपाल पर लगाया ये आरोप

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-19 09:39 GMT
कांग्रेस को झटका: NSUI राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने दिया इस्तीफा, वेणुगोपाल पर लगाया ये आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रूचि गुप्ता ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल पर कई इकाईयों के पुनर्गठन में देरी करने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए यह इस्तीफा दिया है।

 

 

गुप्ता ने ट्विटर पर पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में, गुप्ता ने कहा मैंने इस्तीफा दे दिया है। जैसा कि आप जानते हैं कि महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तन लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने राष्ट्रीय समिति की नियुक्ति का उदाहरण दिया, जिसमें एक वर्ष और तीन महीने लगे। उन्होंने कहा, कई महीनों से सांगठनिक बदलाव लंबित हैं। संगठन महासचिव की ओर से हो रही इस देरी के कारण संगठन को नुकसान हो रहा है। मौजूदा हालात में यह बात संभव नहीं है कि बार-बार कांग्रेस अध्यक्ष तक ये बात लाई जाए।

वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, महासचिव (संगठन) द्वारा लगातार की जा रही देरी संगठन को नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) के पास बार-बार जाना संभव नहीं है। इस प्रकार स्थिति मुश्किल हो गई है। उन्होंने महामारी के कठिन समय के दौरान काम करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की। गुप्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की संयुक्त सचिव भी थीं। बता दें कि रुचि गुप्ता ने इस्तीफा उसी दिन दिया, जिस दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं  के साथ बैठक हो रही है। इस बैठक में वो नेता भी शामिल हैं, जिन्होंने संगठन में चुनाव और बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी।

Tags:    

Similar News