महाराष्ट्र सरकार में फूट, कांग्रेस नेता राय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर की ठाकरे की आलोचना 

महाविकास अघाड़ी में फूट! महाराष्ट्र सरकार में फूट, कांग्रेस नेता राय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर की ठाकरे की आलोचना 

ANAND VANI
Update: 2021-09-25 12:02 GMT
महाराष्ट्र सरकार में फूट, कांग्रेस नेता राय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर की ठाकरे की आलोचना 
हाईलाइट
  • अघाड़ी सरकार में फूट

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया हैं। दरअसल कांग्रेस नेता राय ने यह लेटर मुंबई के साकी नाका रेप-हत्या मामले में लिखा है। जिसमें महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार की आलोचना की गई है। राय ने अपने पत्र में लिखा है,सीएम एक क्षेत्रीय दल के प्रमुख हैं और उनकी राजनीतिक चिंता भी क्षेत्रवाद है। सीएम ने अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए अन्य राज्यों के लोगों को टारगेट किया है।   

राय ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लिखे लेटर में मुख्यमंत्री के कृत्य को निंदनीय बताते हुए लिखा है कि महाराष्ट्र में कुछ राजनैतिक दल इसी का सहारा लेकर ओछी राजनीति कर रहे है। जब सीएम ही किसी अपराध को लेकर पॉलिटिक्स करने लगे,तब प्रदेश की जनता निष्पक्ष न्याय के लिए किस पर निर्भर होंगी। इसलिए इस पत्र के माध्यम आपको बताना उचित समझा। हालफिलहाल राय के इस पत्र मामले में एमवीए के अन्य नेता प्रतिक्रिया देने से बच रहे है। राय का मानना है कि अन्य राज्यों के लोगों की बेइज्जती करना इस सरकार के कॉमन मिनिमम कार्यक्रम का हिस्सा है, या फिर सभी सेक्यूलर नेता सीएम के प्रेसर में है। साकी नाका दुष्कर्म कांड के बाद सीएम ठाकरे ने अप्रत्यक्ष तरीके से दूसरे राज्यों के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया । कांग्रेस नेता के मुताबिक सीएम द्वारा दूसरे स्टेट के लोगों पर इस प्रकार निशाना साधना सिर्फ वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए किया है, जो किसी सूबे के मुखिया को शोभा नहीं देता है। एक बलात्कारी किसी भी भाषा,धर्म जाति का हो उसकी सजा फांसी होनी चाहिए। 

 

Tags:    

Similar News