सर्जरी के बाद एमएस धोनी का पहला वीडियो आया सामने, पत्नी साक्षी ने डॉग्स के साथ खेलते हुए शेयर की वीडियो

Shiv Pathak
Update: 2023-06-24 12:55 GMT

डिजिटल डेस्क, रांची। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांचवीं बार चैम्पियन बनाने के बाद से कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। आईपीएल के इस पूरे सीजन घुटने की चोट से जूझने वाले एमएस धोनी ने टूर्नामेंट खत्म होने के तुरंत बाद घुटने की सर्जरी कराई। अब लगभग एक महीने बाद धोनी का एक वीडियो सामने आया है। अपने फार्महाउस पर कुत्तों के साथ खेल रहे धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्नी साक्षी धोनी ने किया वीडियो शेयर

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस वीडियो में एमएस धोनी अपने फार्महाउस पर अपने चार अलग-अलग ब्रीड के कुत्तों के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा भी दिखाई दे रही है। धोनी बार-बार बॉल को फेंक रहे हैं और उनके पेट्स उसे दौड़कर वापस ला रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। 

अगले आईपीएल में दिखाई देंगे धोनी

गौरतलब है कि, धोनी ने यह साफ कर दिया था कि अगले सीजन में उनकी वापसी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। आईपीएल के तुरंत बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई है। घुटने की सर्जरी के बाद गेम फिटनेस हासिल करने में खिलाड़ियों को काफी समय लगता है। हालांकि अगले आईपीएल से पहले धोनी के पास अभी 8-9 महीने का समय है और घुटने की सर्जरी के बाद फिट होने में लगभग छह महीने का समय लगता है। इसलिए अगले आईपीएल सीजन में खेलने और ना खेलने का फैसला लेने के लिए धोनी के पास अभी काफी समय है।

इस सीजन में चला धोनी का बल्ला

एमएस धोनी भले ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। लेकिन आईपीएल के 16वें सीजन उन्होंने अपने बल्ले से कई धमाकेदार पारियां खेली। थाला धोनी इस पूरे सीजन पारी के आखिरी दो ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे और शानदार फिनिश से अपनी टीम को आगे रखा। उन्होंने इस सीजन में महज 104 रन बनाए, लेकिन इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के निकले और उनका स्ट्राइक रेट 185 का रहा।

Tags:    

Similar News