ASIAN GAMES 2018: भारत ने किया 67 साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, तोड़े कई रिकॉर्ड 

ASIAN GAMES 2018: भारत ने किया 67 साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, तोड़े कई रिकॉर्ड 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-02 07:26 GMT
ASIAN GAMES 2018: भारत ने किया 67 साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, तोड़े कई रिकॉर्ड 
हाईलाइट
  • 2010 के एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • 67 साल पुराने रिकॉर्ड की हुई बराबरी।
  • भारत ने एथलेटिक्स में हासिल किए सबसे ज्यादा पदक।

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। 18वें एशियन गेम्स 2018 के खेलों में भारत का सफर शनिवार को समाप्त हो गया। इसी के साथ आखिरी दिन भारत को 4 पदक हासिल हुए। जिसमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे। भारत अंक तालिका में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज कुल 69 पदक के साथ 8वें स्थान पर रहा। वहीं चीन, जापान और दक्षिण कोरिया अंक तालिका में टॉप-3 पर रहे। चीन 132 गोल्ड, 92 सिल्वर और 65 ब्रॉन्ज कुल 289 पदक के साथ पहले स्थान पर रहा। 

 

Similar News