इंग्लैंड में कोहली ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, दूसरी पारी में कुक बिना खाता खोले लौटे

इंग्लैंड में कोहली ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, दूसरी पारी में कुक बिना खाता खोले लौटे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-02 12:26 GMT
हाईलाइट
  • कप्तान विराट कोहली (9 रन) और अंजिक्य रहाणे 8 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
  • भारत ने लंच ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 76 रन बना लिये हैं।
  • मेजबान टीम ने पहली पारी में बनाए 287 रन।

डिजिटल डेस्क, बर्मिंघम। कप्तान विराट कोहली (149) की इंग्लैंड की जमीन पर खेली गई शानदार पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम को फिलहाल 22 रन की बढ़त मिली है। कुक बिना खाता खोले अश्विन की गेंद पर आउट हुए। वहीं जेनिंग्स पांच रन पर नाबाद रहे।

इससे पहले भारत ने लंच ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 76 रन बनाए थे। उस वक्त कप्तान विराट कोहली (9 रन) और अंजिक्य रहाणे 8 रन पर नाबाद थे। लंच के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाती दिखी। रहाणे (15) लंच के तुरंत बाद स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि विराट ने एक छोर संभालते हुए अपने चिर परिचित अंदाजों में खेलना शुरू किया और हार्दिक पंड्या (22) के साथ 48 रन की साझेदारी की। पंड्या को सैम कुरन ने अपना चौथा शिकार बनाया। इसके बाद भारतीय पुछल्ले बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर सके और भारतीय टीम ने 217 पर 9 विकेट गंवा दिए। एक छोर से बल्लेबाजों से खास मदद नहीं मिलने पर भी विराट ने अपना धैर्य संभाले रखा और टेस्ट करियर का अपना 22वां शतक जड़ दिया। वह आखिरी बल्लेबाज के रूप में 274 के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें आदिल रशीद ने आउट किया।

विराट ने 225 गेंदों पर 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाए। विराट का 113 टेस्ट पारियों में यह 22वां शतक है और वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बन गए। विराट ने इसी के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 114 पारियों में इतने शतक बनाए थे। विराट कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में 15 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

                        



मैच के पहले दिन मेजबान टीम ने 9 विकेट पर 285 रन बनाए थे। आज दुसरे दिन का खेल शुरु होने के दो ओवर बाद ही इंग्लैंड का अंतिम विकेट सैम कुरन के रूप में गिरा। उन्हें शमी ने 24 के स्कोर पर आउट किया। भारत की ओर से अश्विन ने चार जबकि मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए। वहीं उमेश यादव और इशांत शर्मा को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

अश्विन ने चार और शमी ने दो विकेट झटके
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की शरुआत अच्छी नहीं रही। भारत को कल पहली सफलता आर अश्विन ने दिलाई। अश्विन ने 13 रन पर खेल रहे ओपनर कुक को बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स ने अच्छी पारी खेली हालांकि वो सिर्फ आठ रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। तेज गेंदबाज शमी ने उन्हें 42 रन पर आउट किया। इसके बाद शमी ने मलान (8 रन) का विकेट लेकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। इंग्लैंड को चौथा झटका रन आउट के रूप में लगा जब जो रूट कोहली के एक शानदार थ्रो पर रन आउट हो गए। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे रूट 80 रन बनाकर आउट हुए। इसके ठीक बाद जानी बेयरस्टो (70 रन) रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर बिना खाता खोले ही अश्विन की गेंद पर lbw करार दिए गए। इसके बाद अश्विन ने बेन स्टोक्स को 21 रन और ब्रॉड (1 रन) को आउट कर मैच में अपना चौथा विकेट लिया।

                                               


दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत: मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा
इंग्लैंड: एलेस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट (कैप्टन), डेविड मलान, जॉनी बेयर्स्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम कुरैन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

Similar News