कमला मिल अग्निकांड : 15 दिन से फरार मोजो पब का सह-मालिक युग तुली गिरफ्तार

कमला मिल अग्निकांड : 15 दिन से फरार मोजो पब का सह-मालिक युग तुली गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-16 03:04 GMT
कमला मिल अग्निकांड : 15 दिन से फरार मोजो पब का सह-मालिक युग तुली गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कमलामिल अग्निकांड में 15 दिनों से फरार चल रहे मोजो पब के सह मालिक युगी तुली को आखिरकार मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इससे पहले मोजो पब का एक और ऑनर युग पाठक सरेंडर कर चुका है। फरार चल रहे तुली को आखिरी बार पत्नी के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया था। बता दें कि मुंबई में 29 दिसंबर को हुए कमला मिल अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो गई थी।


विशाल कारिया को जमानत

वहीं इस मामले में होटल कारोबारी विशाल कारिया को जमानत दे दी गई है। भोइवाडा की मजिस्ट्रेट अदालत ने विशाल को जमानत दी है। विशाल कारिया के वकील वीरेंद्र खोट ने बताया कि 10 हजार रुपए के मुचलके पर विशाल को जमानत दे दी गई। इससे पहले मुंबई हाईकोर्ट ने कारिया को मजिस्ट्रेट की कोर्ट से तत्काल जमानत मांगने की मंजूरी दे दी जिसके बाद उन्होंने वहां का रूख किया। पुलिस ने कारिया को 1ऐबव पब के सह मालिक और एक अन्य आरोपी को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किया था। विशाल के घर आरोपियों की कार मिली थी। 

                        




क्या था मामला ?

बता दें 29 दिसंबर 2017 को मुंबई के पॉश इलाके लोअर परेल के मोजो रेस्टोंरेट में रात करीब 12 बजे आग लग गई थी। देखते ही देखते आग पास के तीन रेस्टोरेंट में फैल गई। इस हादसे में 14 लोग मारे गए। मरने वालों में 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। आग को काबू करने के लिए दमकल को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। इस घटना के बाद सीएम देवेंद्र फडनवीस ने जांच के आदेश दिए थे। साथ ही बीएमसी ने भी अवैध रुप से बने रेस्टोरेंट और पब कार्रवाई शुरू कर दी थी। 


                             

हुक्के की चिंगारी से लगी थी आग

इस बीच कमला मिल कम्पाउंड अग्निकांड को लेकर फायर ब्रिगेड की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि हुक्के से निकली चिंनगारी की चलते पब में आग लगी। यह आग मोजोज रेस्टोरेंट से शुरु हुई जल्द ही पास के दूसरे पब वन अबव को भी अपनी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों पब में हुक्का पार्लर चलाने की अनुमति नहीं थी। 


                       

Similar News