Mahindra Thar: महिन्द्रा ने एसयूवी थार के आठ वेरिएंट को किया बंद, जानिए क्या है कारण?

- कंपनी थार फेसलिफ्ट को पेश करने की तैयारी में है
- कुल 19 वेरिएंट में से 8 वेरिएंट को बंद कर दिया है
- महिंद्रा थार पोर्टफोलियो में कुल 11 वेरिएंट ही बचे हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra & Mahindra) की थार (Thar) काफी पॉपुलर ऑफरोड व्हीकल है। कंपनी ने इसके 5 डोर वर्जन को भी बाजार में उतारा जिसे ग्राहकों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन, अब कंपनी ने थार के कन्वर्टिबल ट्रिम्स को बंद करने की घोषणा की है। ब्रांड ने थार लाइनअप के कुल आठ वेरिएंट को बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 2026 में थार फेसलिफ्ट को पेश करने की तैयारी में है।
इन वेरिएंट्स को किया बंद
Mahindra Thar के कुल 19 वेरिएंट में से 8 वेरिएंट को बंद कर दिया है, जो पहले बिक्री पर थे। इनमें AX(O) और LX में ऑफर किए जाने वाले कनवर्टिबल टॉप वेरिएंट्स शामिल हैं। साथ ही इसके AX(O) 4WD और ओपन डिफरेंशियल वाले LX वेरिएंट को भी बंंद किया गया है। हालांकि, अभी कंपनी की वेबसाइट पर इन वेरिएंट्स को नहीं हटाया गया है। टॉप ट्रिम्स के बंद होने के बाद, महिंद्रा थार पोर्टफोलियो में कुल 11 वेरिएंट ही बचे हैं।
Mahindra Thar इंजन और पावर
मौजूदा महिंद्रा थार मॉडल में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है। पहला 2.0-लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन है और दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो क्रमशः 117 hp और 130 hp की पावर जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
Mahindra Thar की कीमत
इस एसयूवी के बेस वेरिएंट- AX(O) RWD HT 1.5 डीजल MT की कीमत 11.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। जबकि, टॉप वेरिएंट यानी LX अर्थ एडिशन 4WD HT 2.2D AT की कीमत 17.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Created On :   28 April 2025 2:39 PM IST