2023 होंडा सीआर-वी जल्द होगी लॉन्च, सामने आईं लीक तस्वीरें

2023 Honda CR-V to be launched soon, leaked photos
2023 होंडा सीआर-वी जल्द होगी लॉन्च, सामने आईं लीक तस्वीरें
अपकमिंग एसयूवी 2023 होंडा सीआर-वी जल्द होगी लॉन्च, सामने आईं लीक तस्वीरें
हाईलाइट
  • डिजाइन और लुक्स की डिटेल्स मिली
  • फ्रंट और रियर तस्वीरें सामने आईं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा जल्द अपनी नई सीआर-वी एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। बीते दिनों इस एसूयवी से जुड़ी कई जानकारी सामने आई थींं। वहीं अब CR-V 2023 की लीक तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें फ्रंट और रियर तस्वीरें शामिल हैं। जिसमें इसके डिजाइन और लुक्स की डिटेल्स मिली है। 

आपको बता दें कि, कंपनी ने हाल में भारत में अपनी नई होंडा सिटी हाईब्रिड को पेश किया है, जो कि एक पॉपुलर सेडान कार है। इसे जल्द बाजार में उतारा जाएगा। बात करें आने वाली सीआर-वी की तो इस एसयूवी को इस साल के अंत तक ग्लोबल लॉन्च करने पर विचार कर रही है। 

लीक तस्वीरों में क्या खास?
इंटरनेट पर लीक हुई CR-V 2023 की तस्वीरों में इसका फ्रंट और रियल लुक सामने आया है। जिसमें यह फरवरी में सामने आई पेटेंट तस्वीरों की तरह नजर आ रही है। लीक तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि, क्रोम स्लैब के नीचे स्लेटेड ग्रिल है जो फेसलिफ़्टेड होंडा अमेज़ के ग्रिल जैसी नजर आती है। ग्रिल के किनारे स्लीक LED हेडलैम्प्स के साथ इंटर्नल और इंटीग्रेटेडLED DRL दिए गए हैं।

बात करें इसकी डिजाइन की तो यह काफी हद तक HR-V से प्रेरित है, जो यूरोप और जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आने वाली नई CR-V 2023 अधिक लंबी और अधिक चौड़ी होगी। इसके केबिन को ज्यादा स्पेस वाला बनाया गया है। 

इंजन और पावर
CR-V 2023 में पहले की तरह 1.5-लीटर VTEC टर्बो इंजन मिल सकता है। यह इंजन 5,600rpm पर 190 bhp की पावर और 2,000 से 5,000rpm पर 243 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसे माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी बाजार में उतारा जा सकता है। 


 

Created On :   13 May 2022 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story