BMW बाइक: F 900 XR और F 900 R भारत में कल होंगी लॉन्च, जानें इनकी खूबियां

BMW F 900 XR and F 900 R will be launched in India on May 21
BMW बाइक: F 900 XR और F 900 R भारत में कल होंगी लॉन्च, जानें इनकी खूबियां
BMW बाइक: F 900 XR और F 900 R भारत में कल होंगी लॉन्च, जानें इनकी खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) भारतीय बाजार में अपनी दो नई बाइक उतारने की तैयारी में है। ये दोनों बाइक BMW F 900 R (बीएमडब्ल्यू एफ 900 आर) और BMW F 900 XR (बीएमडब्ल्यू एफ 900 एक्सआर) हैं। इनमें से BMW F 900 R एक नेकेड मिडलवेट रोडस्टर बाइक है। जबकि BMW F 900 XR एक मिडलवेट स्पोर्ट टूअरर बाइक है। दोनों बाइक्स को 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। 

BMW F 900 XR और F 900 R समान प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई हैं। वहीं इन दोनों बाइक्स में समान इंजन भी दिया गया है। हालांकि डिजाइन और राइडिंग डायनामिक्स के मामलों में दोनों बाइक एक दूसरे से काफी अलग हैं। आइए जानते हैं इन दोनों बाइक्स के बारे में...

2020 Kawasaki Versys 1000 भारत में हुई लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत

इंजन और पावर
दोनों बाइक में 895 cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलेल-ट्विन सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन 8,500 rpm पर 105 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 92 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है जो स्लिपर असिस्ट क्लच के साथ आता है।

BMW F 900 XR 
इस बाइक में फीचर्स के तौर पर TFT डिस्प्ले के साथ ब्रांड की कनेक्टेड टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड दी जाएगी। साथ ही इसमें एडजस्टेबल हैंड ब्रेक और क्लच लिवर्स, स्टीयरिंग डैंपर्स, सेल्फ-कैंसलिंग टर्न इंडीकेटर्स, एक 12V चार्जिंग सॉकेट, एक स्टीयरिंग डैम्पर और एक एडजस्टेबल विंडशील्ड दी जाएगी। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक राइडर और ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC), दो विभिन्न राइडिंग मोड्स - रेन और रोड मिलेगा। ब्रेकिंग के लिए एक एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम (ABS) दिया जाएगा।

Vespa VXL 149 BS6 और SXL 149 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

BMW F 900 R 
यह बाइक ज्यादा आक्रामक और मस्कुलर लुक के साथ शार्प लुक वाली हेडलाइट्स के साथ आएगी। इसमें एडवेंचर-टूअरर वाले शानदार फीचर्स दिए गए हैं।  

संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो BMW F 900 R को करीब 11 लाख रुपए में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं F 900 XR की कीमत 12 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। हालांकि इनकी वास्तविक कीमत लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी। 

Created On :   20 May 2020 5:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story