गणेश उत्सव पर आॅटोमोबाइल कंपनियां दे रहीं 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट, इन कारों पर है आॅफर

Discounts up to Rs 2 lakhs on Cars  this Ganesh Chaturthi, large discounts on these cars
गणेश उत्सव पर आॅटोमोबाइल कंपनियां दे रहीं 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट, इन कारों पर है आॅफर
गणेश उत्सव पर आॅटोमोबाइल कंपनियां दे रहीं 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट, इन कारों पर है आॅफर
हाईलाइट
  • इंश्योरेंस पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट आॅफर
  • 20 हजार से 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट
  • 7.99 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन आॅफर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में त्यौहारों का अत्यधिक महत्व है और इन त्यौहारों के शुभ अवसर पर खरीदारी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में कंपनियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए प्रोडक्ट पर तरह-तरह के आॅफर भी देती हैं। गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और यह त्यौहार 23 सितंबर तक चलने वाला है। यदि आप भी इस त्यौहार में कार खरीदी का मूड बना रहे हैं तो यह अवसर शुभ है। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही कार जिन पर कंपनियां 25 हजार से 2 लाख रुपए तक के कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज आॅफर दे रही हैं।

Mahindra
घरेलू कार निर्माता कंपनी महिन्द्रा अपनी SUV कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इनमें Mahindra Scorpio पर 43,000 हजार का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं KUV100 पर 40,000 हजार तक के फायदे दिए जा रहे हैं। बात करें XUV 500 की तो इस पर 25,000 रुपए तक की बचत दी जा रही है। इसके अलावा TUV300 पर 35,000 और Bolero Power Plus पर 17,000 रुपए तक का डिस्काउंट आॅफर मिल रहा है।

Hyundai
छोटी कारों में शुमार Hyundai Grand i10 के सभी वेरिएंट पर आॅफर दिया जा रहा है। इनमें Hyundai Grand i10 Magna (पेट्रोल) पर 20, 000 तक का एक्सचेंज आॅफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस कार पर गर्वमेंट एंप्लाई को 5,000 तक का बचत आॅफर भी दिया जा रहा है। वहीं Hyundai Grand i10 Sportz (पेट्रोल) पर 20, 000 तक का एक्सचेंज आॅफर और गर्वमेंट एंप्लाई 5,000 तक का डिस्काउंट आॅफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें दूसरे— तीसरे साल का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है। Hyundai Verna पर 20,000 रुपए तक के डिस्काउंट आॅफर के साथ दूसरे- तीसरे साल का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है।

Renault
Renault की छोटी कार से लेकर SUV कार तक बड़ा डिस्काउंट आॅफर दिया जा रहा है। इनमें Renault Duster पर 6,000 रुपए तक का डिस्काउंट आॅफर दिया जा रहा है। इसके अलावा 1 रुपए में इंश्योरेंस आॅफर भी है। वहीं Renault Captur पर सबसे बड़े डिस्काउंट आॅफर के तहत 2 लाख तक के फायदे और Renault Kwid पर 7.99 फीसदी की ब्याज दर पर लोन के अलावा 1 रुपए में इंश्योरेंस आॅफर दिया जा रहा है।

Volkswagen
Volkswagen Polo कार के सभी वेरिएंट पर पर 20,000 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस आॅफर दिया जा रहा है। इनमें Polo T/L, Ameo T/L शामिल हैं।

Maruti Suzuki/ Tata
Maruti Suzuki Swift के दोनों वेरिएंट पेट्रोल- डीजल पर 20,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट व 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Tata Tigor पर 15,000 रुपए तक का एक्स्चेंज आॅफर मिल रहाि है।

इन कारों पर भी आॅफर
सितंबर माह में Nissan Terrano पर 45,000 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है। Jeep Compass पर 50,000 रुपए तक के फायदे मिल सकते हैं। Honda CRV पर 1.5 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है। तो वहीं Ford Endeavour पर 30,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Skoda Rapid पर भी 50,000 रुपए तक का डिस्काउंट आॅफर के अलावा फस्ट ईयर इंश्योरेंस में 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

 

Created On :   13 Sep 2018 8:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story