Bhopal Love Jihad Case: पेशाब के बहाने गाड़ी से उतरा, पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश, रेप के मुख्य आरोपी फरहान का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

पेशाब के बहाने गाड़ी से उतरा, पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश, रेप के मुख्य आरोपी फरहान का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
आरोपी ने की फरार होने की कोशिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद मामले का मुख्य आरोपी फरहान का एनकाउंटर हुआ है। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे हमीदिया अस्पताल में एड्मिट करवाया गया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल चेकअप के दौरान भागने का प्रयास कर रहा था। इतना ही नहीं बल्कि फरहान ने पिस्टल छीननी भी चाही। इस खींच-तान में गोली चल गई जो सीधे जा कर उसके पैर में लग गई। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी विधायक रामेश्वर शर्मा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

पेशाब जाने का बनाया बहाना

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया जब अशोका गार्डन की पुलिस टीम आरोपी फरहान को मेडिकल चेकअप और अन्य आरोपियों की पहचान करवाने ले जा रही थी तब उनसे पेशाब जाने का बहाना बनाया। जैसे ही स्टाफ उसके साथ पुलिस की गाड़ी से उतरा और बाथरूम की ओर ले जाने लगा तब आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस छीनाझपटी में एसआई की पिस्टल से गोली चल गई जो सीधे फरहान के पैर में जा लगी। इस तरह आरोपी की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश नाकाम रही।

बीजेपी विधायक का रिएक्शन

भारतीय जनता पार्टी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल लव जिहाद मामले के मुख्य आरोपी फरहान और पुलिस के बीच हुई झड़प की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा- एक जिहादी का शॉर्ट एनकाउंटर।

क्या है पूरा मामला?

फरहान कॉलेज की हिंदू लड़कियों का रेप करता था और अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। 11 अप्रैल को पीड़ितों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद मुख्य आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके फोन की जब तलाशी ली गई तो उसमें रेप के कई वीडियोज मिले। सिर्फ फरहान ही नहीं बल्कि इस मामले में कुल 6 आरोपी है। सभी हिंदू लड़कियों से बातचीत करते और शादी का वादा कर उनके साथ बलात्कार करते। यह केस सामने आते ही लोगों में गुस्सा भर गया। लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Created On :   4 May 2025 8:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story