- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- NDA को लग सकता है बड़ा झटका, बिहार...
Bihar Assembly Election 2025: NDA को लग सकता है बड़ा झटका, बिहार चुनाव को लेकर मंत्री ओपी राजभर ने दिया बड़ा संकेत

- बिहार में एनडीए को लग सकता है झटका
- ओपी राजभर जन सुराज में हो सकते है शामिल
- इंडिया गठबंधन को लेकर कही ये बात
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तरीख जैसे नजदीक आ रही है। ठीक उसी प्रकार राजनीतिक सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओमप्रकाश राजभर ने एक राजनैतिक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनाव को लेकर कहा, "बिहार में NDA के साथ नहीं बनी बात तो तीसरा मोर्चा बनाएंगे। राज्य में अन्य दलों से बातचीत रही है, प्रदेश की कई पार्टियां तीसरे मोर्चे पर सहमत हैं। ओपी राजभर ने प्रशांत किशोर के साथ जाने को लेकर बडे़ संकेत दिए हैं।" ये बयान उन्होंने उत्तर प्रदेश के बलिया में मीडिया से चर्चा के दौरान दिया है। बता दें कि राजभर योगी सरकार में मंत्री है।
इंडिया गठबंधन को लेकर कही ये बात
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "पहली प्राथमिकता है कि बिहार चुनाव में NDA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, 70 परसेंट बात फाइनल हो चुकी है, 30 परसेंट बची है दूसरा ऑप्शन भी हमलोग बनाकर चल रहे हैं।"
मंत्री राजभर ने कहा, "इंडिया गठबंधन के साथ हम कोई एलायंस नहीं करेंगे, बाकी पार्टियां जो बिहार में काम कर रही हैं उनसे हमारी बात चल रही है। वो लोग भी सहमत हैं। अगर बीजेपी से बात नहीं बनी तो हमलोग तीसरा मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ेंगे। हम लोग 156 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यूपी की तरह बिहार में भी हमारा संगठन मजबूत है।"
राहुल गांधी के बयान पर ओपी राजभर ने किया पलटवार
ओपी राजभर ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग के एटम बम वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "वह (राहुल गांधी) बिहार चुनाव हारने जा रहे है। उन्होंने आगे कहा, "VP सिंह भी बोफोर्स मामले का एक टुकड़ा लेकर निकले और कहते थे दिखा दूंगा। वह टुकड़ा न जाने कहा चला गया और वीपी सिंह स्वर्ग चले गए। उसी तरह राहुल गांधी भी वह टुकड़ा लेकर घूम रहे हैं कि दिखा देंगे, दिखा देंगे। सबूत है तो दिखाओ, खाली कह क्यों रहे हो? उसको दिखाना चाहिए।"
Created On :   2 Aug 2025 1:19 AM IST