Bihar Assembly Elections 2025: "उनकी समझ इतनी ही है कि अपराध बढ़ने.." प्रशांत किशोर विपक्ष और राज्य सरकार पर जमकर बरसे

उनकी समझ इतनी ही है कि अपराध बढ़ने.. प्रशांत किशोर विपक्ष और राज्य सरकार पर जमकर बरसे
  • प्रशांत किशोर की 'बिहार बदलाव यात्रा'
  • पीके ने तेजस्वी यादव के खैनी चुना वाले बयान पर दी तीखी प्रक्रिया
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर 'बिहार बदलाव यात्रा' कर रहे हैं। बीते सोमवार को उनकी ये यात्रा राज्य के सपौल पहुंची, जहां पर वे महागठबंधन और बीजेपी नेताओं पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव पर निशाना साधा है। इसके बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से भी बातचीत की।

प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव के खैनी चुना वाले बयान पर तीखी प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा उनकी भाषा यही है और अब उनको क्या कहें। प्रदेश के युवा अब लालू-तेजस्वी और नीतीश से आगे बढ़ चुके हैं। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा, "राहुल गांधी केवल चुनाव के वक्त ही बिहार आते हैं। वे 55 साल के हो गए, अगर कभी चुनाव के अलावा एक रात भी बिहार में रुके हों तो बताएं? तमिलनाडु-महाराष्ट्र में जब बिहारी बच्चों से मारपीट हुई तब राहुल गांधी कहां थे?"

प्रशांत किशोर ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा "उनकी समझ इतनी ही है कि अपराध बढ़ने का कारण निजी झगड़े हैं, जबकि हकीकत यह है कि बिहार का प्रशासन बालू-शराब माफिया से कमाई में लगा है, इसलिए अपराध बढ़ रहा है। बिहार में बाढ़ की स्थिति पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव को लेकर कहा कि बिहार में 40 साल से लोग बाढ़ झेल रहे हैं। वे खुद 9 बार से विधायक हैं, लेकिन बाढ़ रुकी क्या?"

जनसुराज संस्थापक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है और कहा कि मुख्मंत्री अचेत अवस्था में चले गए हैं। प्रदेश की पुलिस व्यवस्था चरमरा गई है। जनता की रक्षा करने की बजाया शराब और बालू माफिया से पैसा वसूलने में लगी है। आगामी चुनाव में जनता तय करेगी की कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चलता रहेगा कि विकास और सुशासन को अपनाना है।

Created On :   19 Aug 2025 2:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story