रणवीर सिंह ने मुंडवा ली अपनी मूंछें, कैप्शन में लिखा 'ऐ चिकने'

रणवीर सिंह ने मुंडवा ली अपनी मूंछें, कैप्शन में लिखा 'ऐ चिकने'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्म 83 के लिए अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी मूछें बढ़ाई थीं, ताकि वह किरदार के अनुरूप दिख सकें और अब रणवीर ने अपनी मूछें मुंडवा ली है। रणवीर ने सोमवार की रात को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह क्लीन शेव नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ae Chikne

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा कि ऐ चिकने। इस तस्वीर को अब तक 11,73,540 लोगों ने लाइक किया है। रणवीर की यह फिल्म फिल्मकार कबीर खान द्वारा निर्देशित है, जिसमें वह पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।

--आईएएनएस

Created On :   30 Oct 2019 2:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story