दैनिक भास्कर हिंदी: अपनी गर्ल क्रश के साथ न्यूयॉर्क में डिनर करती दिखीं कृति सेनन, फोटो वायरल

September 12th, 2019

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हालही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में शामिल हुईं। इस फेमस फैशन वीक में अमेरिकन ब्रांड कोच के लिए रैंप वॉक किया। फैशन वीक में कृति फ्लोरल शिमरी ऑउटफिट पहन सभी के होश उड़ा दिए और रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। खास बात यह है कि इस फैशन वीक में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Pretty background makes me wanna pose..! #NewYork : @aasifahmedofficial

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

शो के बाद प्रियंका और कृति ने एक दूसरे से मुलाकात की और अचानक दोनों का डिनर का प्लान बना। दोनों दोस्तों संग शाम बिताने डिनर पर निकल पड़ी। कृति ने प्रियंका संग अपने स्पेशल मूवमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर किया। कृति ने प्रियंका संग फोटो अपना फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा कि "अचानक बने प्लान बेस्ट होते हैं। आपसे कल शाम मिलकर बहुत खुशी हुई प्रियंका! #GirlCrush"

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क फैशन वीक के लिए ब्लैक ऑउटफिट पहना था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई हील्स पहनी और छोटा बॉक्स बैग लिया था। प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं और अपनी सुंदर ड्रेस में फिगर फ्लॉन्ट कर थीं। वहीं कृति सेनन ने ग्रीन ड्रेस पहनी थी और कोच का बैग कैरी किया था।

खबरें और भी हैं...