​इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को कम फीस​ मिलने पर बोलीं परिणीति चोपड़ा, कहा- मैं ज्यादा डिजर्व करती हूं

Actress Parineeti Chopra Speaks On Female Actors Fee In Film Industry
​इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को कम फीस​ मिलने पर बोलीं परिणीति चोपड़ा, कहा- मैं ज्यादा डिजर्व करती हूं
​इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को कम फीस​ मिलने पर बोलीं परिणीति चोपड़ा, कहा- मैं ज्यादा डिजर्व करती हूं

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हम अक्सर महिलाओं और पुरुषों में इक्वालिटी की बात करते हैं। लेकिन आज भी ऐसे कई मुद्दे हैं​, जिन पर ​महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त नहीं हैं। इस चीज से हमारा बॉलीवुड जगत भी अधूता नहीं हैं। इन दिनों फिल्म "जबरिया जोड़ी" के प्रमोशन में बिजी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस मुद्दे पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में हीरो को ज्यादा और हीरोइन को कम फीस दी जाती है। 

अपनी फिल्म  "जबरिया जोड़ी" के प्रमोशन में बिजी प​रिणीति ने बताया कि हीरो को हमेशा, हीरोइन से चार गुना ज्यादा फीस दी जाती है। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैंने अपनी फिल्म के हीरो के चेक देखे हैं। उन्हें हमसे चार गुना ज्यादा फीस मिलती है। मान लीजिए मुझे किसी फिल्म के 5 लाख रुपये मिल रहे हैं तो एक्टर को 1 करोड़ मिलते हैं।"

"ये एक बहुत बड़ा फर्क है। तब मुझे पता चला कि इसी को पे पैरिटी कहते हैं। हमें समान फीस नहीं मिलती है। हम अपने चेक की फीस को बढ़ाने के लिए फिर ऐड करते हैं। मुझे हमेशा लगता है कि मैं ज्यादा डिजर्व करती हूं इसलिए ऐड भी करती हूं। आपने देखा होगा कि एक्टर्स ज्यादा ऐड नहीं करते हैं। एक्ट्रेस करती हैं।"
 
"हम बहुत ज्यादा ब्यूटी ऐड, हेयर ऐड करते हैं। हमें लगता है कि ऐसा करके अपनी फीस बढ़ा सकते हैं।" प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही फिल्म "जबरिया जोड़ी" में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

Created On :   8 Aug 2019 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story