अनिल कपूर को सता रही सोनम और रिया की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की थ्रोबैक पिक्चर

Anil Kapoor shares adorable throwback pics of Sonam and rhea
अनिल कपूर को सता रही सोनम और रिया की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की थ्रोबैक पिक्चर
अभिनेता हुए इमोशनल अनिल कपूर को सता रही सोनम और रिया की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की थ्रोबैक पिक्चर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड फिटनेस आइकन अनिल कपूर को अपनी दोनों बेटियों की याद आ रही है। ये बात उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सोनम और रिया की 3 तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

बता दें कि, इन तस्वीरों में सोनम और रिया की बचपन से लेकर दुल्हन बनने तक का सफर है। पहली फोटो में कोई बर्थडे सेलिब्रेशन लग रहा है। क्योंकि इस तस्वीर में सोनम कपूर अपनी छोटी बहन रिया को कुल खिलाते हुए दिख रही है। वहीं दूसरी फोटो में दोनों बहनें एक साथ बैठी है और तीसरी फोटो में तो पापा अनिल भी अपनी बेटियों के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि, ये पिक्चर सोनम की शादी के दौरान की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल का पोस्ट
अनिल कपूर ने तीनो फोटो शेयर करते हुए लिखा,"मैं आप दोनों को हर रोज याद करता हूं, लेकिन शायद आज कुछ ज्यादा याद आ रही हैं।" बता दें कि, अगस्त, 2021 में अनिल ने अपनी छोटी बेटी रिया कपूर की शादी करण बूलानी से की है। वहीं सोनम की शादी साल 2018 में आनंद आहूजा से की थी। फिलहाल सोनम अपने पति के साथ लंदन में रहती है। 

 

Created On :   7 Nov 2021 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story