अपने जन्म के साथ ही रेखा विवादों में आ गई थी। क्योंकि रेखा की मां पुष्पावली बिन ब्याही मां बन गई थीं। पुष्पावली साउथ की फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हुआ करती थीं। वहीं रेखा के पिता जेमिनी गणेसन साउथ के सुपरस्टार थे। जेमिनी के और भी कई महिलाओं के साथ संबंध थे। जेमिनी ने कभी पुष्पावली से शादी नहीं की। रेखा के जन्म के बाद पुष्पावली और जेमिनी के दो और बच्चे हुए। इस बात का जिक्र रेखा की ऑटोबायोग्राफी 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया है। जेमिनी पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए उन्होंने अपनी पहली बीवी को कभी नहीं छोड़ा और मां बनने के बाद पुष्पावली का करियर भी खत्म हो गया।
- कोरोना की वजह से ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉन्सन का भारत दौरा टला, 26 अप्रैल को आने वाले थे दिल्ली
- कोरोना पर चर्चाः पीएम मोदी 4:30 बजे डॉक्टरों से बात करेंगे, 6 बजे फार्मा कंपनियों के साथ मीटिंग
- कोरोनाः बंगाल के स्कूलों में समय से पहले गर्मी की छुट्टियां घोषित, 9वीं से 12वीं तक लगेंगी क्लास
- दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 तक लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल का ऐलान
- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला, शाही ईदगाह से समझौते की SIT जांच की मांग
'नीला आसमान सो गया'...जब रेखा का 'देखा एक ख्वाब' पूरा न हुआ, कॉन्ट्रोवर्सी से भरा रहा जीवन
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। 'इन आंखों की मस्ती...' से सभी का दिल चुरा लेने वाली एक्ट्रेस रेखा आज अपना 65 वां जन्मदिन मना रही हैं। 10 अक्टूबर 1954 में जन्मीं रेखा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1966 में तेलुगू फिल्म से की थी। शुरुआती दौर में रेखा को अपने सांवले रंग की वजह से खूब ताने सुनाएं जाते थे, लेकिन आज 65 साल की उम्र में भी रेखा बहुत यंग लगती हैं। आज की यंग बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के आगे कुछ भी नहीं लगती। रेखा ने अपने करियर में जितनी सफलता हासिल की उतनी ही वो कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।


एक्ट्रेस अपने पिता से बहुत नफरत करती थीं। अपने पिता की लिए उनकी नफरत इस हद तक थी कि जब उनके पिता का निधन हुआ तो वे आखिरी दर्शन करने भी नहीं पहुंचीं। अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए रेखा ने 13 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। इस बात का खुलासा रेखा ने एक चैट शो में किया था। रेखा ने बताया था कि मां पुष्पावली ने उन्हें पढ़ाई छोड़ने के लिए फोर्स किया था। वो चाहती थीं कि रेखा एक्टिंग कर अपने परिवार को फाइनेंशियली सपोर्ट करें। इसलिए उन्होंने 14 साल की उम्र अपनी पहली फिल्म की थी।

रेखा और अमिताभ की लवस्टोरी तो आज भी चर्चा का विषय रहती है। सभी जानते हैं कि दोनों को साथ देखने के लिए लोग कितने बेकरार रहते हैं। आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है जिनमें 'गंगा की सौगंध', 'खून-पसीना', 'नटवरलाल', 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिंकदर' और 'सिलसिला' शामिल हैं। यश चोपड़ा निर्देशित 'सिलसिला' दोनों की आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।