वायरल वीडिया: सिंगर शिबानी कश्यप ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन को झूमने पर कर दिया मजबूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

- सिंगर शिबानी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को झूमने पर कर दिया मजबूर
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया पर इंडीपॉप म्यूजिक के लिए फेमस शिबानी कश्यप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह न्यूजीलैंड में परफॉर्म कर रही हैं। बता दें किं, हाल ही में सिंगर शिबानी कश्यप ने वर्ल्ड एंड अस- इंडियन फेस्टिवल, न्यूजीलैंड चैप्टर 2025 में परफॉर्म किया। हमेशा की तरह उन्होंनें दर्शकों को अपने म्यूजिक, गानों से उन्होंने झूमने को मजबूर कर दिया। शिबानी ने इतनी बेहतरीन परफाॅर्मेंस दी कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन भी खुद को स्टेज पर आने से खुद को नहीं रोक पाए। वह भी शिबानी के गानों पर झूमते नजर आए।
डांस करते दिखे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री
सिंगर शिबानी कश्यप और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पहले स्टेज पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन पहले शिबानी का गाना ध्यान से सुनते हैं। उसके बाद थोड़ा झूमते नजर आए। आगे शिबानी उनका हाथ पकड़ती हैं और उनको नाचने के लिए कहती हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता साथ में शिबानी के गानों पर नाचते हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
ये हिट गाने गा चुकी हैं शिबानी
शिबानी कश्यप इंडी पॉप गानों के लिए मशहूर हैं। साथ ही वह बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गा चुकी हैं। ‘सजना आ भी जा’, ‘जिंदा हूं मैं’ और ‘हंगामा हो गया’ जैसे कई हिट गाने उनके म्यूजिक करियर में शामिल हैं।
Created On :   18 Aug 2025 1:56 PM IST