कंगना रनौत:
कंगना रनौत हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। 2014 में आई फिल्म क्वीन में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड का क्वीन भी कहा जाता है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था। पद्मश्री की घोषणा के बाद कंगना ने कहा, 'मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं इस अवॉर्ड के लिए अपने देश को धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है। हर बेटी को ... हर माँ को ... उन महिलाओं के सपनों को जो हमारे देश के भविष्य को आकार देंगी।
- Dainik Bhaskar Hindi
- Bollywood
- Bollywood celebrities to be awarded the Padma Awards
दैनिक भास्कर हिंदी: पद्म पुरस्कार 2020: जानिए बॉलीवुड क्वीन कंगना समेत किन बॉलीवुड हस्तियों को मिला ये सम्मान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले हस्तियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। यह अवॉर्ड कला, समाज सेवा, लोक मामलों, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, मेडिसिन, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। आइए जानते हैं बॉलीवुड जगत की वो कौन-कौन सी हस्तियां है जिन्हें इस बार ये सम्मान दिया जाएगा।


अदनान सामी:
अदनान सामी पाकिस्तानी मूल के सिंगर है। लेकिन साल 2015 में उन्होंने भारतीय नागरिकता लेने के लिए अप्लाई किया था। जनवरी 2016 में वह भारतीय नागरिक बन गए। अदनान के साल 2000 के आस-पास दो गाने आए थे, ‘कभी तो नज़र मिलाओ, कभी तो करीब आओ’, ‘मुझको भी तो लिफ्ट करा दे’। तबसे अदनान इंडिया में हिट हैं। उसके बाद से ही उन्होंने हिंदी फिल्मों में काफी काम किया।

एकता कपूर:
एकता कपूर भारतीय टीवी और फिल्मों की निर्माता हैं। वे अपनी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। उन्हें 2012 में एशिया के सोशल इंपावरमेंट अवार्ड-फ्रीडम थ्रू एजुकेशन से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बालीवुड फिल्मों के प्रोडक्शन में 2001 में आई फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता से कदम रखा था। हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की जैसे पॉपुलर शो की निर्माता एकता कपूर है।

करण जौहर:
करण जौहर भारतीय फिल्म डायरेक्टर, निर्माता, स्क्रीनराइटर, कास्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं जो कि हिन्दी फिल्मों में अपने बेहतरीन काम की वजह से जाने जाते हैं। करण जौहर ने फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से सहायक निर्देशक के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में शुरूआत की जो कि हिन्दी सिनेमा की लैंडमार्क फिल्मों में से एक मानी जाती है। निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' थी।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: टिकटॉक स्टार्स को बताया फिनलैंड का मंत्री, फोटो वायरल
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: क्या सीलमपुर में प्रदर्शनकारियों ने स्कूल बस पर किया हमला?
दैनिक भास्कर हिंदी: लेखक मुजतबा हुसैन ने नागरिकता कानून को लेकर जताया विरोध, पद्मश्री सम्मान लौटाने की घोषणा
दैनिक भास्कर हिंदी: पद्मशाली समाज के राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन में 159 युवक-युवतियां हुए रूबरू