SONG RELEASE: उर्वशी का 'कंगना विलायती' रिलीज, हॉटनेस देख उड़ जाएंगे होश

corona virus lockdown urvashi rautela bollywood actress urvashi rautela new song release urvashi rautela new song out kangna vilayati watch video
SONG RELEASE: उर्वशी का 'कंगना विलायती' रिलीज, हॉटनेस देख उड़ जाएंगे होश
SONG RELEASE: उर्वशी का 'कंगना विलायती' रिलीज, हॉटनेस देख उड़ जाएंगे होश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के बीच ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का फैंस के लिए नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर खूब मचा दी है।  "कंगना विलायती" गाने में उर्वशी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में उनके जबरदस्त डांस मूव्स फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं। गाने को उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैन्स को "कंगना विलायती" के रिलीज होने की जानकारी दी है। 

यू-ट्यूब पर मिले लाखों व्यूज
गाने को खूब पसंद किया जा रहा है और इसे यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट कर गाने और उर्वशी के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रामजी गुलाटी ने "कंगना विलायती" सॉन्ग में म्यूजिक दिया है। वहीं इस गाने को ज्योतिका टंगरी ने गाया है। गाने के प्रोड्यूसर श्रेयांस महेंद्र धारीवाल हैं और निर्देशक अजय लोहान हैं। इस गाने को यूट्यूब पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लॉकडाउन के बीच ये गाना तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

उर्वशी रौतेला पर एक बार फिर लगा चोरी का इल्जाम, जानें इस बार क्या चुराया 

LOCKDOWN: बॉलीवुड की वो फिल्में जिसने प्यार की हदें की पार, अपने पार्टनर के साथ देखें ये खूबसूरत रोमांटिक मूवीज

बता दें, लॉकडाउन के बीच उर्वशी पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी फोटो और वीडियो पोस्ट कर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उर्वशी के इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर फैन्स का शुक्रिया अदा किया था। 


 

Created On :   11 April 2020 11:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story