दैनिक भास्कर हिंदी: अनुष्का से शादी के बाद विराट में आए ये बदलाव, जानें

May 26th, 2019

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फेमस कपल्स में से एक हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इंतजार करते रहते हैं। विराट और अनुष्का भी एक दूसरे को प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हालही में विराट, अनुष्का के साथ एक मिनी वेकेशन पर भी पहुंचे थे।

एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली से पूछा गया कि शादी के बाद उनमें क्या बदलाव आए। इस पर विराट ने कहा कि मैं जिम्मेदार हो गया हूं। चीजों को बेहतर तरीके समझने लगा हूं। यही सारी बातें मेरी कप्तानी में भी मदद करती हैं। विराट ने अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर एक रोमांटिक डिनर भी प्लान किया था। उनके डिनर की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। विराट ने अनुष्का के बर्थडे को सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो विराट कोहली इस समय वर्ल्ड कप में बिजी हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रखा है। आखिरी बार वे आनंद एल राय की फिल्म जीरों में नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप रहीं। फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना उनके साथ थी। 

खबरें और भी हैं...